×

पति संग दुल्हन ने किया मतदान, उसके बाद हुई विदा

Rishi
Published on: 22 Nov 2017 8:32 PM GMT
पति संग दुल्हन ने किया मतदान, उसके बाद हुई विदा
X

कौशांबी : अपना एक वोट कितना कीमती होता है, इसका अहसास निकाय चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को हुए मतदान में देखने को मिला। जनपद कौशाम्बी में एक नई नवेली दुल्हन ने यह साबित कर दिखाया कि उसकी नजर में मतदान करना कितना अहम है।

दरअसल, जनपद की सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन की रहने वाली पूनम की मंगलवार को इलाहाबाद से बारात आई थी। बुधवार सुबह तक शादी की तमाम रश्में निभाई गई। सुबह जब पूनम की विदाई हुई तो वह ससुराल जाने से पहले पति लवकुश मौर्या के साथ मतदान स्थल जा पहुंची।

ये भी देखें :निकाय चुनाव: मेरठ में EVM में गड़बड़ी के आरोप, कई जगहों पर भारी हंगामा

नई नवेली दुल्हन को मतदान केंद्र पर देख लोग अचंभित रह गए। पूनम सीधे, मतदान कर्मियों के पास पहुंची और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूनम के इस कदम की मतदान केंद्र में मौजूद सभी मतदाताओं, मतदान में लगे कर्मचारी व सुरक्षा कर्मियों ने प्रशंसा की।

शादी के बाद सीधे ससुराल जाने से पहले मतदान करने पहुंची पूनम मौर्या का कहना है कि मतदान उनका अधिकार है और वह अपने अधिकार का प्रयोग करना कैसे भूल सकती है। उनका ऐसा करने के पीछे यह भी मकसद है कि जो महिलाएं घरों से मतदान के लिए नहीं निकलती वह भी बाहर निकल कर मतदान करें। मतदान करने के बाद पूनम अपने पति लवकुश मौर्या व ननद के साथ ससुराल रवाना हो गई।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story