×

सील हुआ यूपी-हरियाणा बार्डर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

sudhanshu
Published on: 17 Aug 2018 12:25 PM GMT
सील हुआ यूपी-हरियाणा बार्डर, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
X

सहारनपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की मुलाकात को लेकर यूपी पुलिस बेहद चौकन्‍नी नजर आई। अरविंद केजरीवाल के सहारनपुर आगमन को लेकर इतना खौफ दिखा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश का बार्डर ही सीज कर दिया गया, ताकि अरविंद केजरीवाल सहारनपुर जनपद की सीमा में प्रवेश न कर सके।

जेल में बंद है रावण

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज सहारनपुर की जेल में बंद भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्र शेखर रावण से मिलने के लिए आना था। जिसे प्रशासन द्वारा प्रदेश में आने की परमीशन नहीं दी गई थी। अरविन्द केजरीवाल को सहारनपुर की सीमा में प्रवेश न दिये जाने को लेकर एसडीएम नकुड युगराज सिंह, सीओ नकुड यतेन्द्र नागर व थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मय फोर्स के साथ यूपी हरियाणा बार्डर पर पहुंच गए और बार्डर पर हरियाणा की ओर से आने वाले समस्त वाहनों की चेकिंग की। सुबह करीब चार बजे से प्रशासनिक अधिकारी हरियाणा यूपी बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाते नजर आए। पुलिस ने रोडवेज बसों से लेकर वीआईपी गाडि़यों तक को गहनता से चेक करने के बाद ही यूपी की सीमा में प्रवेश करने दिया।

नहीं आए केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रवार को प्रस्तावित सहारनपुर दौरा फिलहाल टल गया है। केजरीवाल तो यहां नहीं पहुंचे, मगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिला कारागार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के साथ ही जिले की सीमाएं सील कर दी गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 17 अगस्त को सहारनपुर आने का कार्यक्रम जब प्रशासन के पास पहुंचा था तो जनपद में धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए प्रशासन ने केजरीवाल को सहारनपुर में जनसभा करने की अनुमति नहीं दी थी। यहां तक कि अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम जिला कारागार में रासुका में बंद भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात का भी रखा गया था। मगर इसके लिए भी मैनुअल नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद 17 अगस्त को अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम नियत था। इसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सहारनपुर जनपद में प्रवेश के सभी रास्ते जहां पूरी तरह सील कर दिए गए थे। वहीं, जिला कारागार पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी कि कहीं से भी कोई परिंदा तक पर न मार सके। शुक्रवार को केजरीवाल तो सहारनपुर नहीं पहुंचे मगर यह चर्चा जोरों पर है कि अब उनका अगला कार्यक्रम 27 या 28 अगस्त को हो सकता है। जिसके बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story