TRENDING TAGS :
Wife kills Husband: आखिर क्यों महिलाएं हो रही Voilent? जानिए क्यों नई दुल्हनें बन रहीं कत्ल का चेहरा!
Wife kills Husband: आज के दौर में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं। महिलाएं अब रिश्ते को हत्या जैसे खौफनाक अंजाम में बदल रही हैं।
Why Brides Turning Violent Dark Psychology Behind Deadly Marriages (SOCIAL MEDIA)
Wife kills Husband: आज के दौर में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही तेजी से टूट भी जाते हैं। प्यार, भरोसा और साथ निभाने का वादा अब कई बार धोखा, तनाव और हत्या जैसे खौफनाक अंजाम में बदल रहा है। हाल ही में इंदौर से ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या हनीमून ट्रिप पर करवाकर सबको चौंका दिया।
इस मामले ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है कि क्या अब रिश्तों में प्यार की जगह नफरत और समझदारी की जगह हिंसा ने ले ली है? आइए विस्तार से समझते हैं।
प्यार या प्लान्ड मर्डर?
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी को कुछ ही समय हुआ था। हनीमून मनाने के लिए दोनों मेघालय के शिलांग पहुंचे, लेकिन इस हनीमून ट्रिप का अंजाम बेहद भयानक देखने को मिला। मेघालय पुलिस की जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश पहले से ही रच रखी थी क्योंकि उसका अपने से पांच साल छोटे लड़के के साथ अफेयर था और वह राजा को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसी कारण सोनम ने शिलांग में राजा की हत्या कर दी गई और उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। 17 दिन बाद पुलिस ने जब मामले की तह तक पहुंचना शुरू किया, तो लिंक से लिंक जोड़ते हुए सोनम की साजिश सामने आ गई।
मेरठ में मुस्कान की बेरहमी
सोनम से पहले मेरठ में मुस्कान ने अपने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर सबको दहला दिया था। दरअसल, मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने शव के टुकड़े किए और उसे नीले ड्रम में बंद कर घर में ही छिपा दिया। यह पूरा मामला तब खुला जब घर से बदबू आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
औरैया, जयपुर और बेंगलुरु में भी कई ऐसे मामले सामने आए
औरैया में शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही दुल्हन ने अपने पति की हत्या करवा दी थी। वहीं, जयपुर की एक महिला ने अपने अफेयर की जानकारी पति को होने पर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव को बोरे में भरकर उसमें आग लगा दी। वैसे ही बेंगलुरु रियल एस्टेट कारोबारी लोकनाथ सिंह की हत्या उनकी पत्नी और सास ने मिलकर की। इसका कारण पति के बाहर संबंध होने की आशंका बताई गई।
क्यों बन रही हैं महिलाएं रिश्तों में कातिल?
आजकल रिश्तों में बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बन गई है, खासकर तब जब महिलाएं ही अपने पतियों की हत्या जैसे खौफनाक कदम उठा रही हैं। मनोवैज्ञानिक मोनिका शर्मा बताती हैं कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव, दबा हुआ गुस्सा और जबरदस्ती की गई शादियां हैं। जब किसी महिला की भावनाओं को अनदेखा किया जाता है, तो वो खुद को असहाय महसूस करने लगती है और धीरे-धीरे उसमें आक्रोश पनपने लगता है। सोशल मीडिया, फिल्मों की झूठी दुनिया और रिश्तों में भरोसे की कमी भी इस समस्या को और बढ़ा रही है। कई बार रिश्तों में अपनापन न मिलने पर लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की ओर भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समाज मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से ले। प्री मैरिटल और फैमिली काउंसलिंग को बढ़ावा दिया जाए ताकि रिश्तों को समझदारी और बातचीत से बचाया जा सके, न कि हिंसा से खत्म किया जाए।
क्या किया जा सकता है इन घटनाओं को रोकने के लिए?
- आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बहुत जरूरी है। रिश्तों में बढ़ती हिंसा और गलत फैसलों को रोका जा सकता है अगर हम समय रहते सही शिक्षा दें।
- स्कूल और कॉलेज में बच्चों को रिलेशनशिप मैनेजमेंट की शिक्षा मिलनी चाहिए, ताकि वे समझ सकें कि एक अच्छा रिश्ता कैसे बनाए और निभाए। प्री मैरिटल काउंसलिंग को अनिवार्य करना चाहिए, ताकि शादी से पहले ही दोनों एक-दूसरे की सोच और जरूरतों को समझ सकें।
- सोशल मीडिया पर दिखने वाली रील्स और फैंटेसी की असलियत भी बच्चों को बतानी होगी, ताकि वे भ्रम में न रहें।
- घर के माहौल में भी बदलाव जरूरी है। माता-पिता खासकर बेटियों से खुलकर बातचीत करें, उनके विचार जानें और उन्हें अपने फैसलों में सपोर्ट करें।
रिश्तों को निभाइए, न कि खत्म कीजिए
इन घटनाओं से साफ है कि रिश्तों में केवल प्यार नहीं, समझदारी और जिम्मेदारी भी जरूरी है। अगर आपको कोई रिश्ता बोझ लग रहा है, तो हिंसा नहीं, बातचीत का रास्ता चुनिए। आज महिलाएं सशक्त हैं, लेकिन शक्ति का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। जब रिश्ता बोझ लगे, तो उसे तोड़िए नहीं, संभालिए क्योंकि एक रिश्ता सिर्फ दो लोगों की कहानी नहीं, समाज की बुनियाद होती है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge