Short Video: पंजाब की T20 League में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले गिल ने 35 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेलकर गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों में 49 रन ठोककर जोरदार पलटवार किया। अभिषेक की पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। खास बात ये रही कि अभिषेक का कैच खुद शुभमन गिल ने पकड़ा। पहले गिल का वार और फिर अभिषेक का पलटवार—मैच में दोनों सितारों ने जमकर धमाल मचाया।