Short Video: 8वें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर को लेकर फिलहाल करीब 2.57 के विकल्प पर विचार होने की चर्चा है, जबकि कर्मचारी संगठन इसे 3.83 करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार या वेतन आयोग की ओर से अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है और अंतिम सिफारिशें आना बाकी हैं।