Short Video: भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा ‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते माने जाते रहे हैं। लेकिन अब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। नेपाल की नई सरकार ने भारत से आने वाले सामान पर सख्ती बढ़ा दी है। अब 100 रुपये से ज्यादा का सामान ले जाने पर कस्टम ड्यूटी लग सकती है और बॉर्डर पर पहचान पत्र भी जरूरी कर दिया गया है। वहीं लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा जैसे इलाकों को लेकर सीमा विवाद भी फिर चर्चा में है। भारत का कहना है कि कई रास्तों का इस्तेमाल दशकों से होता आया है और हर मुद्दे का हल बातचीत से निकाला जा सकता है।