Short Video: आगरा के Taj Mahal परिसर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर कीर्तन-भजन करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ASI अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल परिसर में कोई कीर्तन नहीं हुआ। उनके मुताबिक, लोग सिर्फ धूप से बचने के लिए छाया में बैठे थे। अब इस वायरल वीडियो की जांच ASI और CISF की टीम कर रही है। वीडियो कब का है और इसमें क्या हो रहा था, इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो पाएगी।