×

टीवी बाई द पीपलः रोपोसो ने दस मिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया

आजकल इनोवेशन का जमाना है। इसी कड़ी में एक अनूठे स्टार्ट अप ने इंडिया में अपनी धूम मचा दी है। भारत की क्षेत्रीय भाषाओं शार्ट वीडियो प्लेटफार्म टीवी बाई द पीपल, रोपोसो ने बेहद कम समय में दस मिलियन यू एस डाॅलर का निवेश आकर्षित किया है।

Manali Rastogi
Published on: 12 Dec 2018 8:26 AM GMT
टीवी बाई द पीपलः रोपोसो ने दस मिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया
X
टीवी बाई द पीपलः रोपोसो ने दस मिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया

गुडगांवः आजकल इनोवेशन का जमाना है। इसी कड़ी में एक अनूठे स्टार्ट अप ने इंडिया में अपनी धूम मचा दी है। भारत की क्षेत्रीय भाषाओं शार्ट वीडियो प्लेटफार्म टीवी बाई द पीपल, रोपोसो ने बेहद कम समय में दस मिलियन यू एस डाॅलर का निवेश आकर्षित किया है।

यह भी पढ़ें: OMG:इस बच्चे की उम्र है 7 साल, इनकम 155 करोड़ सलाना,फोर्ब्स की लिस्ट में पहला नंबर

इस वीडियो प्लेटफार्म ने 75 गुना ग्रोथ हासिल करके एक रिकार्ड कायम किया है। रोपोसो को टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और बेरटेल्समैन इंडिया इंवेस्टमेंट कंपनियों से बड़ी मात्रा में निवेश मिला है। इस निवेश को रोपोसो की 25 मिलियन कम्यूनिटी का विस्तार करने में खर्च किया जाएगा। इससे रोपोसो प्लेटफार्म से जुड़े यूजर्स के टैलेंट को एक बड़ा प्लेटफार्म मुहैया होता रहेगा। इसका लगातार विस्तार किया जाता रहेगा।

प्रतिदिन जुड़ रहे 2 लाख नए यूजर्स

रोपोसो के सीईओ और सह संस्थापक मयंक भंगाडिया ने बताया कि रोपोसो एक बेहद आकर्षक वीडियो प्लेटफार्म है। इससे प्रतिदिन 2 लाख नए यूजर्स जुड़ रहे हैं। इस एप के जरिये यूजर्स को 25 से अधिक रोचक चैनल्स पर प्रतिदिन ढाई लाख नए वीडियो देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मणिकार्णिका’ की बढ़ी मुश्किलें, तय समय पर नहीं हो पाएगी रिलीज

इसके साथ ही साथ प्रतिदिन इस प्लेटफार्म पर 25 मिलियन कम्यूनिटी द्वारा बनाए गए वीडियोज पर 160 मिलियन व्यूज आ रहे हैं। ये बेहद रोचक आंकड़ा है। इतने कम समय में भारत में इस तरह की रीच और कम्यूनिटी हासिल करना अपने आप में एक उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: हैप्पी बर्थडे युवराज सिंह! इन खेलों में भी रूचि रखते हैं ‘सिक्सर मैन’

बेरटेल्समैन इंडिया इंवेस्टमेंट के अधिकारी रोहित सूद ने बताया कि कंपनी ने पिछले एक साल में आश्चर्यजनक रूप से अपने आकार में वृद्धि की है। यूजर इंगेजमेंट और यूजर मैनेजमेंट इस कंपनी की यूएसपी है। रोपोसो जल्द ही भारत के सूक्ष्म उद्योग में भी अपने पांव जमायेगा। भारत में यह सर्वाधिक लोेकप्रिय एप बनने की दिशा में अग्रसर है।

ये है रोपोसो का इतिहास

रोपोसो 25 से अधिक रोचक चैनल्स का एक वीडियो प्लेटफार्म एप है। इसे आईआईटी दिल्ली के एल्युमिनाई मयंक भंगाडिया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक ने मिलकर तैयार किया है। इसका हेड आफिस गुड़गांव में है।

यह भी पढ़ें: कई सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचा चुकी है ये कोरियोग्राफर,छोटे पर्दे पर कर रही वापसी

इस स्टार्ट अप में टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट, बेरटेल्समैन इंडिया इंवेस्टमेंट और इंडिया क्योशेंट कंपनियों ने निवेश किया है। इस निवेश से रोपोसो को एक नई दिशा मिली है। रोपोसो की दिनों दिन बढ़ती लोकप्रियता के चलते जल्द ही इसे भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्म की मान्यता मिल जाएगी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story