×

मालिक की मौत का पता चला तो बछड़ा पहुंच गया श्मशान घाट, गांववालों ने बछड़े से करवाया अंतिम संस्कार!, वीडियो वायरल

यह घटना झारखंड के हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक व्यक्ति की मौत के जब उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 16 Sep 2022 3:26 PM GMT (Updated on: 16 Sep 2022 4:09 PM GMT)
X

इंसान और जानवरों के बीच भी एक बेहद अनूठा रिश्ता होता है। अपने मालिक के प्रति जानवर भी अटूट प्रेम रखते हैं। वो दूर से ही अपने मालिक को पहचान लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाया। जी हां, सोशल मीडिया पर ये वीडियो इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की मौत पर बछड़ा उससे अंतिम समय मिलने श्मशान घाट आ गया। मालिक के जाने के गम में शव के पास ही ख़ूब रोया। इस घटना को देखा वहां मौजूद लोगों की आंखों से से आंसू बहने लग गए।


बछड़ा श्मशान घाट पहुंचा तो सभी हैरान रह गए:

यह घटना झारखंड के हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां एक व्यक्ति की मौत के जब उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर गए। तो वहां पीछे-पीछे एक बछड़ा भी पहुंच गया। पहले तो किसी को एहसास नहीं हुआ लेकिन बाद में बछड़ा अपने मालिक के जाने के गम में इतना भावुक हो गया कि इंसानों की तरह विलाप करने लगा। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा हैं कि वो शव के पास पहुंचकर रोने लग गया, उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल भर आया।


क्या था पूरा मामला:

दैनिन भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना झारखंड के हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक बछड़ा अपने मालिक की मौत पर विलाप करता नज़र आया। गांववाले के मुताबिक बछड़े के मालिक का नाम मेवालाल था। जिसके कोई संतान नहीं थी। उसने कुछ समय पहले इस बछड़े को घर लाकर पालन पोषण किया। लेकिन आर्थिक समस्या के चलते उसने पास के ही गांव में इस बछड़े को बेच दिया था। लेकिन अब उसकी मौत के बाद यह बछड़ा विलाप करता श्मशान घाट तक पहुंच गया। लोगों को इस घटना के बाद काफी आश्चर्य भी हुआ कि आखिर बछड़े को उसके मालिक की मौत का कैसे पता चला।

अंतिम संस्कार बछड़े से ही करवाया!

वहां मौजूद लोगों का यह भावुक दृश्य को देखकर मन विचलित सा हो गया। मेवालाल के कोई संतान नहीं थी तो पहले गांव वाले ही उसका अंतिम संस्कार करने आए थे। लेकिन फिर सभी गांव वालों ने इस प्यार को देखते हुए फैसला लिया कि इस बछड़े से मेवालाल का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story