×

VIRAL PHOTOS: जब 42,000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में फ्रांस की महिला ने क्रू मेंबर्स की मदद से करीब 42,000 फीट की ऊंचाई पर एक बच्ची को जन्म दिया।

tiwarishalini
Published on: 10 April 2017 6:02 AM GMT
VIRAL PHOTOS: जब 42,000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म
X
VIRAL PHOTOS: जब 42,000 फीट की ऊंचाई पर महिला ने दिया बच्ची को जन्म

नई दिल्ली: तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में फ्रांस की महिला ने क्रू मेंबर्स की मदद से करीब 42,000 फीट की ऊंचाई पर एक बच्ची को जन्म दिया। ये फ्लाइट गुयाना से इस्तांबुल जा रही थी। तुर्की एयरलाइंस ने बच्ची के साथ क्रू मेंबर्स की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है। जिसके बाद यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।



नफी डायबी नाम की प्रेग्नेंट महिला कोनार्की से हवाई यात्रा कर रही थी। इस दौरान उन्हें लेबर पेन हुआ। जिसके बाद फ्लाइट की क्रू मेंबर्स ने महिला की मदद की। सभी पैसेंजर ने भी क्रू मेंबर्स की इस काम में मदद की। फ्लाइट को फौरन बुर्किना फासो में उतारा गया। ताकि मां-बच्ची को जल्द मेडिकल केयर मिल सके। मां-बेटी स्वस्थ हैं। बेटी का नाम कादिजू रखा गया है।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story