×

धर्मशाला टेस्ट: चाय के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई, खेल खत्म होने तक 248 रन पर 6 विकेट गिरे

सुबह जब भारत ने अपनी पहली पारी दोबारा शुरू की, तो मुरली विजय के रूप में उसे पहला झटका लगा। मुरली ने 11 रन बनाये। मुरली विजय को हैजलवुड की गेंद पर वेड ने कैच आउट करा दिया। उस समय भारत का स्कोर महज 21 रन था।

zafar
Published on: 26 March 2017 8:11 AM GMT
धर्मशाला टेस्ट: चाय के बाद भारत की पारी लड़खड़ाई, खेल खत्म होने तक 248 रन पर 6 विकेट गिरे
X

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन चाय के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई। चायकाल तक 2 विकेट पर 153 रन की मजबूत स्थिति से आगे खेलते हुए भारत ने स्टम्प्स तक 248 रन पर 6 विकेट खो दिये। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय रविंद्र जडेजा 16 और डब्ल्यूपी साहा 10 रन पर क्रीज पर थे।

लड़खड़ाई पारी

टी ब्रेक के समय पुजारा 53 और रहाणे 19 रन बना कर खेल रहे थे। टी के फौरन बाद 157 के कुल स्कोर पर पुजारा आउट हो गये। उन्हें लियोन की गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने लपक लिया। पुजारा ने 57 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेटों का गिरना शुरू हो गया। कुल स्कोर में महज 10 रन का और इजाफा करने के बाद नायर भी पैवेलियन लौट गये। उन्होंने 5 रन बनाये। उनका विकेट भी लियोन के खाते में गया। उन्हेें वेड ने लपका। भारत का स्कोर हो गया 167 रन।

इसके बाद 5वां विकेट 216 रन पर गिरा। एक बार फिर गेंद लियोन की थी और बल्लेबाज थे अजिंक्य रहाणे। उन्हें स्मिथ ने लपक लिया। रहाणे ने 46 रन बनाये।

इसके बाद बारी अश्विन की थी। अश्विन ने जब अच्छे स्कोर की उम्मीदें बंधाईं, तभी वह एलबीडब्ल्यू हो गये। गेंदबाज एक बार फिर वही लियोन थे। अश्विन ने 30 रन बनाये और भारत का कुल स्कोर था 221 रन।

लियोन ने 4 विकेट लिये। हैजलवुड और कमिन्स के खाते में 1-1 विकेट आया।

राहुल-पुजारा की फिफ्टी

इससे पहले आज सुबह जब भारत ने अपनी पहली पारी दोबारा शुरू की, तो मुरली विजय के रूप में उसे पहला झटका लगा। मुरली ने 11 रन बनाये। मुरली विजय को हैजलवुड की गेंद पर वेड ने कैच आउट करा दिया। उस समय भारत का स्कोर महज 21 रन था।

इसके बाद राहुल और पुजारा ने मिल कर भारत को सौ रन के पार पहुंचाया। 108 रन पर भारत को दूसरा झटका राहुल के रूप में लगा। राहुल ने 60 रन बनाये। राहुल को कमिन्स की गेंद पर वार्नर ने लपका। इसके बाद टी तक भारत मजबूत लक्ष्य की तरफ बढ़ता लग रहा था। लेकिन चाय के बाद लियोन ने टीम इंडिया पर अंकुश लगा दिया।

हालांकि, पुजारा ने भी फिफ्टी पूरी की। लेकिन लियोन की गेंद पर उनके आउट होने के बाद लियोन हावी हो गये।

कल भारत ने खेल खत्म होने से पहले केवल एक ओवर खेला था और कोई रन नहीं बना था। उसके दोनों सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल क्रीज पर थे।

पहले दिन सिमटी ऑस्ट्रेलिया

शनिवार को मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 300 रन बना कर आउट हो गया था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में पहली बार खेल रहे कुलदीप यादव ने भारत की तरफ से 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव के अलावा यूटी यादव ने 2 विकेट चटकाए। भुवनेश्वर, अश्विन और जडेजा के हिस्से में 1-1 विकेट आया।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एसपीडी स्मिथ ने शतक लगाया। स्मिथ को अश्विन की गेंद पर रहाणे ने कैच आउट कराया। तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 208 रन था। स्मिथ ने 111 रन बनाये। उनके सैकड़े से ही ऑस्ट्रेलिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सुबह टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

आगे स्लाइड्स में देखिये मैच के कुछ और फोटोज...

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

धर्मशाला टेस्ट: भारत का स्कोर 2 विकेट पर 150 के पार, राहुल के बाद पुजारा की भी फिफ्टी

(फोटो साभार: ईएनपीएस)

zafar

zafar

Next Story