×

भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मयमोल रॉकी ने पद से दिया इस्तीफा, AIFF महासचिव ने दी जानकारी

Maymol Rocky: भारतीय महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मयमोल रॉकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 20 July 2021 1:41 PM GMT (Updated on: 20 July 2021 1:44 PM GMT)
मयमोल रॉकी
X

मयमोल रॉकी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Maymol Rocky: इंडियन महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मयमोल रॉकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जी हां आपने सही सुना है इस बात की जानकारी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आज यानी मंगलवार को दी। मयमोल रॉकी के अपने पद से अचानक से इस्तीफा देने खेल जगत के लिए बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि इंडियन महिला फुटबॉल टीम की कोच रही मयमोल रॉकी किसी निजी कारण से यह इस्तीफा दी है। वहीं मयमोल रॉकी ने मुख्य कोच की जिम्मेदारी साल 2017 में संभाली थी। इस पद से पहले से वह सहायक कोच हुआ करती थी। गौरतलब है कि मयमोल अपने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे चुकी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह भारतीय फुटबॉल टीम ने कई साल से प्रगति कर रहा है यह देख मैं बहुत खुश हूं। मयमोल इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है कि महासंघ और भारतीय खेल प्राधिकरण और ओड़िशा सरकार ने इस खेल को लेकर बहुत समर्थन किया है।

मयमोल रॉकी ( फोटो सोशल मीडिया)

एआईएफएफ महासचिव ने दी जानकारी

आपको बता दें कि मयमोल की इस्तीफा की बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के कुशल दास ने दी। कुशल दास ने कहा कि मयमोल ने महिला फुटबॉल कोच टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। मयमोल ने यह अहम फैसला अपने किसी निजी करणों के वजह से लिया है।

महासचिव कुशल दास किया धन्यवाद

महासचिव कुशल दास ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

बताते चलें कि इंडियन महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच मयमोल रॉकी अपने पद से इस्तीफा दे दी हैं। इस दौरान फुटबाल टीम के महासचिव कुशल दास ने मयमोल रॉकी के इस फैसेल को स्वीकार किया है और इसके साथ ही उन्होंने भारतीय फुटबॉल में दिए गए उनके योगदान को धन्यवाद दिया है। बताते चलें कि मयमोल रॉकी का जन्म 19 मई 1980 में केरल में हुआ है। मयमोल ने करियर की शुरूआत एथलेटिक्स से किया। इसके बाद वह साल 2000 में फुटबॉल में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गोवा का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वह साल 2001 में चीनी ताइपे में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट एशियाई फुटबॉल परिसंघ महिला चैम्पियनशिप में भाग लिया। गौरतलब है कि मयमोल रॉकी पहली महिला एसोसिएशन फुटबॉल कोच और भारत की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की पूर्व मुख्य कोच रह चुकी है।

Shweta

Shweta

Next Story