TRENDING TAGS :
IPL 2025 DC vs RR Players Record: दिल्ली के इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड है इस पिच पर जबरदस्त
IPL 2025 DC vs RR Players Record: आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
IPL 2025 DC vs RR Players Record: (Credit: Social Media)
IPL 2025 DC vs RR Players Record: आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। जो दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड अरुण जेटली स्टेडियम में है बेहतरीन (Delhi Capitals Players Records On Arun Jaitley Stadium):
Vipraj Nigam
विप्रज निगम ने जिस तरह से गेंदबाजी की है वो तारीफ के काबिल है। विप्रज निगम ने अपनी गेंदबाजी से सबको काफी प्रभावित किया है। ऐसे में राजस्थान के खिलाड़ियों को विप्रज निगम से बचकर रहना होगा क्योंकि वो विकेट निकालना जानते हैं। विप्रज निगम ने पिछले मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की थी।
दिल्ली का पिछला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला गया था। इस मैच में विप्रज निगम ने 2 विकेट लिए थे। विप्रज निगम ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को खूब परेशान किया था।
KL Rahul
इस सीजन केएल राहुल जबरदस्त फॉर्म में हैं। राहुल ने अपने गेम से सबको काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कई बार बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी टीम को ना सिर्फ मजबूत स्थिति में पहुंचाया है बल्कि विकेट भी दिलाए हैं। ऐसे में दिल्ली का पिछला मैच भी अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। जिससे अब दिल्ली के खिलाड़ियों को फायदा मिल सकता है क्योंकि वे दिल्ली की पिच को अब समझ पाए हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम को केएल राहुल से बचकर रहना होगा।
Karun Nair
लंबे समय बाद IPL में एंट्री करने वाले करुण नायर को जैसे ही मौका मिला उन्होंने जबरदस्त पारी खेली और सबको प्रभावित किया। Dear Cricket quotes से फैंस के दिलों पर छाने वाले करुण नायर ने अपने परफॉर्मेंस से भी लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया। ऐसे में राजस्थान की टीम को करुण नायर से भी बचकर रहना होगा।