×

हम पारिवारिक संबंधों को सहेज कर रखते हैं : इरफान पठान

Manoj Dwivedi
Published on: 1 Jun 2018 10:19 AM GMT
हम पारिवारिक संबंधों को सहेज कर रखते हैं : इरफान पठान
X

मुंबई: क्रिकेट खिलाड़ी इरफान पठान का कहना है कि उनका परिवार संबंधों और इनके मूल्यों को प्यार से सहेज कर रखता है। एक बयान में कहा गया कि क्रिकेटर बंधुओं यूसुफ और इरफान पठान ने डांस रियलिटी शो 'हाई फीवर डांस का नया तेवर' के एक एपिसोड की शूटिंग की।

इरफान पठान ने एक शो में दिया बयान

इरफान ने शो में होने के बारे में विचार साझा करते हुए कहा, "संयुक्त परिवार से होने के कारण हम पारिवारिक संबंधों और परिवार के मूल्यों को प्यार से सहेजते हैं और यह शो निश्चित रूप से डांस के जरिए पारिवारिक संबंधों को मजबूत बना रहा है।"

'हाई फीवर डांस का नया तेवर' का प्रसारण एंड टीवी पर होता है।

--आईएएनएस

Manoj Dwivedi

Manoj Dwivedi

MJMC, BJMC, B.A in Journalism. Worked with Dainik Jagran, Hindustan. Money Bhaskar (Newsportal), Shukrawar Magazine, Metro Ujala. More Than 12 Years Experience in Journalism.

Next Story