RIO OLYMPICS : महिला तीरंदाजी टीम ने भारत को किया निराश
रियो ओलंपिक में उद्घाटन से पहले तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय महिला टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। दुनिया की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी और लक्ष्मी रानी माझी टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकीं।
रियो डी जेनेरियो : रियो ओलंपिक में उद्घाटन से पहले तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय महिला टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। दुनिया की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी और लक्ष्मी रानी माझी टॉप 10 में भी जगह नहीं बना सकीं।
व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी को 20वां, बोम्बायला देवी को 24वां और लक्ष्मी रानी माझी को 43वां स्थान मिला। इस तरह भारतीय महिला तीरंदाजी टीम के इस प्रदर्शन को अच्छी शुरुआत नहीं कहा जा सकता।
रियो ओलंपिक में 7 अगस्त को तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा और 8 अगस्त को टीम ईवेंट होना है। भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को इस प्रदर्शन के बाद सातवीं वरीयता दी गई है। कोरिया की टीम को पहली वरीयता मिली है। ओलंपिक में भारत का तीरंदाजी में सबसे बेहतर प्रदर्शन साल 2004 और 2006 में रहा है। दोनों ही साल भारतीय महिला टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।