×

Kuldeep Yadav के थप्पड़ मारने पर आया Rinku Singh का रिएक्शन, पोस्ट की शेयर

Rinku Singh Reaction On Kuldeep Yadav Slap Video: रिंकू सिंह ने कुलदीप यादव के थप्पड़ वीडियो पर प्रतिक्रिया दिया है।

Anupma Raj
Published on: 30 April 2025 4:22 PM IST
Kuldeep Yadav के थप्पड़ मारने पर आया Rinku Singh का रिएक्शन, पोस्ट की शेयर
X

KKR vs DC (Credit: Social Media)

Rinku Singh Reaction On Kuldeep Yadav Slap Video: हाल ही में खेले गए आईपीएल 2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कुलदीप यादव और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह का वीडियो सोशल पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कुलदीप यादव को रिंकू सिंह को थप्पड़ मारते हुए देखा गया। जिसके बाद फैंस कुलदीप यादव को ट्रोल करना शुरू कर दिए। हालांकि बाद में रिंकू ने ने कुलदीप यादव के साथ एक वीडियो डाला और मामले को शांत किया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं विस्तार से:


Kuldeep Yadav ने मारा Rinku Singh को थप्पड़

वायरल वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों को मैच खत्म होने के बाद मैदान पर बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी साथ में बात कर रहे थे।

तभी कुलदीप यादव ने मजाक में रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद रिंकू सिंह नाराज नजर आएं और कुछ कहते हुए भी नजर आए। कुलदीप यादव ने फिर एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया।

जिसपर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए दिखें। इस वीडियो को कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ लोग कुलदीप यादव के इस व्यवहार को गलत भी बता रहे हैं। हालांकि, विवाद होता देख केकेआर ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें कुलदीप और रिंकू का याराना दिख रहा है।

इस वीडियो में दोनों 'लव' का साइन बनाते हुए भी दिख रहे हैं और एक दूसरे के कंधे पर हाथ डालकर खड़े हैं। इस वीडियो को रिंकू सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कुलदीप यादव को टैग किया। जिसके बाद इसे फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ ठीक है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!