×

कुश्ती: साक्षी और विनेश करेंगी एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई

Manali Rastogi
Published on: 11 Jun 2018 5:47 AM GMT
कुश्ती: साक्षी और विनेश करेंगी एशियाई खेलों में भारत की अगुवाई
X

लखनऊ: स्टार महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट इंडोनेशिया में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने एशियाई खेलों के लिए रविवार को छह सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती दल की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Mubarakan : भारत ने जीता इंटरकोंटिनेंटल कप, मेसी के बराबर आए छेत्री

साक्षी रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं और वह 50 किलोग्राम भार वर्ग में जबकि विनेश 62 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले में उतरेंगी। अन्य पहलवानों में पिंकी (53 किग्रा), पूजा ढांडा (57), दिव्या काकरान (68) और किरण (72) शामिल हैं।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story