×

महिला हॉकी: भारत ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला, कोरिया को 3-2 से हराया

aman
By aman
Published on: 6 March 2018 8:18 AM GMT
महिला हॉकी: भारत ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला, कोरिया को 3-2 से हराया
X
महिला हॉकी: भारत ने बरकरार रखा जीत का सिलसिला, कोरिया को 3-2 से हराया

सियोल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरियाई दौरे पर अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए मंगलवार (06 मार्च) को खेले गए दूसरे मैच में 3-2 से जीत हासिल की। इस मैच में मिली जीत की बदौलत भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय टीम ने इस मैच की अच्छी शुरुआत की। पूनम रानी ने छठे मिनट में ही फील्ड गोल कर टीम को कोरिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त दी।

इसके बाद, पहले क्वार्टर में कोरिया ने भी अच्छा खेल दिखाया और 10वें मिनट में कोरिया ने युरिम ली की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। दूसरे क्वार्टर में काफी समय तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। हालांकि, 27वें मिनट में कप्तान रानी ने गोल दागकर भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दी।

कोरिया ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के बाद अगले ही मिनट में जुनगियोन सियो के फील्ड गोल से एक बार फिर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। इसी समय गुरजीत कौर ने गेंद को अपने पास लिया और सीधा गोल करते हुए भारत को 3-2 की बढ़त दे दी। इस बढ़त को भारतीय टीम ने अच्छे डिफेंस के साथ चौथे क्वार्टर की समाप्ति तक बनाए रखा और अंत में 3-2 से जीत हासिल की।

आईएएनएस

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story