सेना पर टूटा कहर: 18 जवान चपेट में, कर्नल और सैनिक की मौत
गुरुवार को उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में आए हिमस्खलन की वजह से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई, जबकि 17 से 18 जवान इसकी चपेट में आ गए थे।
जम्मू कश्मीर में सेना ने इस मुस्लिम महिला के साथ किया ऐसा काम,पढ़िए पूरी खबर
जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं कई इलाकों में मुश्किल में फंसे लोगों के लिए सेना देवदूत बनकर उतरी है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान का कहर, जवानों समेत 10 की मौत, कई जवान फंसे
जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान ने तबाही मचाई है। कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से 4 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके अलावा नौगाम सेक्टर हुए एक हिमस्खलन के चपेट में आने की वजह से एक बीएसफ का जवान शहीद हो गया है।
कांप उठेगी रूह, बर्फीले तूफान ने ढाया ऐसा कहर, जमीन में दफन हो गई कई जिंदगियां
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा और गांदरबल जिले में हिमस्खलन ने कई घरों को चपेट में ले लिया। सेना और स्थानीय प्रशासन का बचाव अभियान जारी है। अभी तक पांच लोगों को बचाया जा चुका है। कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका है।
जम्मू कश्मीर में एक जवान की मौत, केवल आतंकी नहीं सेना की जान का दुश्मन है ये…
पूंछ: जम्मू कश्मीर में एलओसी में हुए हिमस्खलन में सेना के एक जवान की मौत हो गयी। दरअसल, मौसम खराब होने के चलते एक बर्फ की चट्टान गिर गयी, जिसके नीचे चार पोर्टर सब गये। सेना के बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर सबको बाहर निकाला। इस दौरान तीन पोर्टर को तो सुरक्षित बचा …
Continue reading "जम्मू कश्मीर में एक जवान की मौत, केवल आतंकी नहीं सेना की जान का दुश्मन है ये…"
कश्मीर में एवलॉन्च ने बरपाया कहर, 4 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में बर्फीले तूफान(एवलॉन्च) ने कहर बरपाया है। इस बर्फीले तूफान में चार जवान शहीद हो गए हैं। बाकी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मंगलवार को कुपवाड़ा जिले में एक सैन्य कैंप हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसके बाद कई जवान लापता बताए जा रहे थे।
सियाचिन: बर्फीले तूफान ने ली 4 जवानों की जान, 2 नागरिकों ने भी तोड़ा दम
सूत्रों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने तूफान में फंसे 8 सदस्यों को बाहर निकाल लिया, जिसमें 4 जवान इलाज के दौरान शहीद हो गए। मृतकों में दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं। अब भी 7 लोग गंभीर हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
18 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन, कई जवान फंसे, बुलाई गई सेना
सियाचिन में हिमस्खलन होने से सेना के आठ जवान बर्फ में काफी नीचे दब गए हैं। सेना ने जवानों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में हुआ है।
कनाडा में हिमस्खलन में तीन पर्वतारोहियों की मौत होने की आशंका
पश्चिमी कनाडा में एक पर्वतीय क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद से तीन विश्व विख्यात पेशेवर पर्वतारोही लापता हैं और उनकी मौत हो जाने की आशंका है। पार्क्स कनाडा के अनुसार तीनों पर्वतारोही हाउसे पास पर ऊंचे और मुश्किल मार्ग से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।