आखिर सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी, राहुल का इस्तीफा स्वीकार
कांग्रेस में 25 मई 2019 से चल रहे नाटक का आज पटाक्षेप करते हुए सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी की कार्यसमिति की 11 घंटे चली बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले कई नामों पर चर्चा हुई लेकिन बाद में सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। हालांकि सोनिया गांधी राहुल गांधी व प्रियंका तीनों ही इस दौड़ में नहीं थे।
कांग्रेस की हार : बड़ा होता सवाल और मुंह छुपाते कांग्रेसी दिग्गज
कांग्रेस की हार के बाद वस्तुतः राहुल गांधी के इस कदम से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कांग्रेस के वर्तमान ढांचे से संतुष्ट नहीं हैं। पार्टी पुनर्जीवित करने के लिए वह आमूल चूल बदलाव चाहते हैं। जिसमें मुख्यतः कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में राजस्थान के अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के कमलनाथ का भी इस्तीफा वह चाहते थे। ताकि नये सिरे से जनता में पार्टी का विश्वास जीतने के कदम उठाए जा सकें।
ममता की मेगा रैली में नहीं शामिल होंगे राहुल, सोनिया और मायावती
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ऐंटी-बीजेपी 'यूनाइटेड इंडिया रैली' में आज कोलकाता में विपक्षी दलों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस रैली में करीब 20 राजनीतिक दलों के नात शामिल होंगे। लेकिन ममता की इस रैली में बसपा प्रमुख मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी नहीं शामिल होंगी।