×

Ford Shut Down India: भारत में बंद हो रही फोर्ड कंपनी, जानें क्या है खास वजह

Ford Shut Down India : भारत में फोर्ड इंडिया कंपनी में ताला लगाने का फैसला किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 9 Sep 2021 3:40 PM GMT
भारत में बंद हो रही फोर्ड कंपनी
X

भारत में बंद हो रही फोर्ड कंपनी (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Ford Shut Down India : फोर्ड कंपनी के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। भारत में फोर्ड इंडिया कंपनी (Ford India Company) में ताला लगाने का फैसला किया है। जल्द ही यह भारत में बंद हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक बता दें कि फोर्ड इंडिया कंपनी भारत में कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Car Manufacturing Plant) बंद करने जा रही है। कंपनी के इस फैसले से 4000 से ज्यादा के स्टाफ की जॉब जा चुकी है।

फोर्ड इकोस्पोर्ट (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


फोर्ड इंडिया कंपनी भारत में कार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को बंद करने का फैसला कर रही है। कंपनी ने इस बात की घोषणा एक कार्यक्रम के माध्यम से की है। जिसमें उसने अपने स्टाफ से फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड इकोस्पोर्ट जैसे मॉडलों का उत्पादन भारत में बंद करने को कहा है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है।


फोर्ड इंडिया के कारोबार में भारत में गिरावट


भारत में फोर्ड इंडिया का कारोबार काफी समय से कुछ अच्छा नहीं चल रहा था जिसकी वजह से कंपनी के कारोबार में काफी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों से कंपनी भारतीय बाजार में कार की बिक्री बढ़ाने में नाकामयाब साबित हुई है। इसके साथ ही फोर्ड की कारों के निर्यात में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। भारत में कंपनी के नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की देरी की वजह से इसके घरेलू बाजार में फोर्ड इंडिया की हिस्सेदारी तेजी से गिरी है।


आपको बता दें कि भारत में फोर्ड इंडिया कंपनी सबसे पहले गुजरात के सानंद प्लांट को बंद करने का फैसला कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फोर्ड इंडिया कंपनी का चेन्नई प्लांट साल 2022 तक काम करता रहेगा। भारत में कंपनी का मकसद ग्लोबल ऑर्डर को जल्द पूरा करना है और भारतीय कामकाज को समेटने की प्रक्रिया है।


भारत में फोर्ड की शुरुआत कब हुई

फोर्ड इंडिया कंपनी ने 1990 में भारत में अपनी शुरुआत की थी। कंपनी भारत में फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड इकोस्पोर्ट फोर्ड फिगो, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड इकोस्पोर्ट, एस्पायर और एंडेवर मॉडल्स को बेचती है। यह कार कंपनी भारत में करीब दो दशकों से अपना कारोबार अच्छा नहीं कर सकी है। इसका मार्केट शेयर करीब 1.57 प्रतिशत का था। बता दें कि यह कार कंपनी में भारत में 9 वें स्थान पर थी।

Shraddha

Shraddha

Next Story