TRENDING TAGS :
AC Temperature Regulation: सरकार ने दी AC चलाने की नई लिमिट, यूजर्स 20°C से नीचे नहीं कर पाएंगे तापमान
AC Temperature Regulation: ज्यादा गर्मी पड़ने पर आप ऐसी का तापमान 18-20 डिग्री पर सेट कर देते है, ऐसा करना पहले आम बात थी।
AC Temperature Regulation(photo-social media)
AC Temperature Regulation: ज्यादा गर्मी पड़ने पर आप ऐसी का तापमान 18-20 डिग्री पर सेट कर देते है, ऐसा करना पहले आम बात थी। परन्तु अब ऐसा करना मुश्किल हो सकता है, भारत सरकार जल्द ही एयर कंडीशनर्स के लिए एक तय तापमान सीमा लागू करने वाली है। अब ऐसी यूजर्स ऐसी के तापमान को अपनी मर्जी से सेट नहीं कर पाएंगे, चाहे कितनी भी गर्मी हो।
20°C से नीचे नहीं जाएगा तापमान
मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में यह आदेश दिया है कि भारत में AC के लिए न्यूनतम और अधिकतम तापमान सेट कर दिया है। इस नए नियम में 20°C से कम ठंडा और 28°C से ज्यादा गर्म नहीं किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे बिजली की भी अच्छी बचत होगी, साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
बिजली बिल में होगी बचत
इस नए नियम से बिजली का बिल बेहद कम आएगा। अगर आप अपने AC का तापमान सिर्फ 1°C बढ़ाते हैं, तो बिजली के बिल में करीब 6% की बचत हो सकती है। ऐसे में कई लोग AC को 20-21 डिग्री पर चलाते हैं, जबकि सही तापमान 24-25 डिग्री माना गया है। ज्यादा से ज्यादा लोग 24 डिग्री को अपनाएं, तो बिजली का बिल 20 अरब यूनिट तक बिजली की बचत हो सकती है।
इस तापमान से होगा ठंडा माहौल
कम तापमान पर अगर AC को चलाया जाता है, तो घर माहौल कुछ ही मिनट में ठंडा हो जाता है। इससे ऊर्जा की बर्बादी और बढ़ जाती है, शोध में यह भी सामने आया है कि 25 डिग्री सेल्सियस का तापमान अधिकतर लोगों के लिए आरामदायक होता है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge