AC in Kitchen: क्या किचन में AC लगाना है सेफ? जानें इसका सही जवाब

AC in Kitchen: गर्मी के मौसम में किचन में काम करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वहां कोई ऐसी लगी हुई नहीं होती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल तो हमेशा आता होगा,

Anjali Soni
Published on: 2 Jun 2025 10:15 AM IST
AC in Kitchen
X

AC in Kitchen(photo-social media)

AC in Kitchen: गर्मी के मौसम में किचन में काम करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि वहां कोई ऐसी लगी हुई नहीं होती है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल तो हमेशा आता होगा, क्या किचन में भी AC लगाया जा सकता है? सवाल तो यह सोचने लायक है, परन्तु इसका कोई आसान जवाब नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किचन में ऐसी क्यों नहीं लगाया जाता है? अगर नहीं लगा सकते तो इसके पीछे के कारण पर नजर डालते हैं।

क्यों किचन में AC नहीं लगाना चाहिए?

किचन में तेल, धुआं और मसाले का इस्तेमाल किया जाता है जो कि ऐसी के दुश्मन है। किचन में काम करते समय तेल की भाप, मसालों की खुशबू और धुआं रहता है। यह सब ऐसी के अंदर लगे फ़िल्टर में जाकर चिपक जाते है, जिससे ऐसी जल्दी से खराब हो जाता है। इस वजह से ऐसी की कूलिंग कम हो जाती है, इसके साथ ही आपको ऐसी भी बहुत करवानी पड़ती है।

गर्मी और ठंडी हवा का मिक्सर

किचन में लगातार गैस चलने के कारण काफी गर्म हवा निकलती है, जबकि ऐसी बेहद कूलिंग और ठंडी हवा देती है। इसके कारण ऐसी पर ज्यादा लोड लगता है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी बहुत बढ़ जाता है, गर्मी की वजह से इसकी कूलिंग भी कम हो जाती है। बता दें कि आज के समय कई घरों में चिमनी लगाई जाती है, जिसकी वजह से आप ऐसी लगा सकते है। लेकिन इसके लिए भी पूरा वेंटिलेशन होना भी जरुरी है।

ठंडी हवा के लिए क्या करें?

अगर आपको किचन में गर्मी में नहीं रहना पसंद नहीं है, तो आपको इससे बचने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाना है। यह गर्म हवा को बाहर निकालता है। जिससे किचन गर्म नहीं लगता है, इसके अलावा टॉवर कूलर भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बेहद सस्ता भी होता है और जल्दी से खराब भी नहीं होता है। अगर आपका किचन बड़ा है तो आप AC सिस्टम लगवा सकते हैं।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Anjali Soni

Anjali Soni

Content Writer

Next Story