Redmi A5 5G Launch: इतनी सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi A5 5G, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Redmi A5 5G Launch: Xiaomi ने भारत में अपने लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 को लॉन्च कर दिया है।

Anjali Soni
Published on: 15 April 2025 5:04 PM IST
Redmi A5 5G Launch
X

Redmi A5 5G Launch(photo-social media)

Redmi A5 5G Launch: Xiaomi ने भारत में अपने लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 को लॉन्च कर दिया है।दावा किया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में सेगमेंट का सबसे बड़ा और सबसे स्मूथ LCD डिस्प्ले है। यह डिवाइस कई शेड्स में उपलब्ध है जो भारतीय बाजार के लिए खास हैं। इसमें डुअल कैमरा के साथ रियर पर प्रीमियम कैमरा डेको डिज़ाइन है। Redmi A5 की भारत में कीमत, उपलब्धता और पूरी स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

जानें Redmi A5 5G की कीमत

Redmi A5 5G की कीमत 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले एंट्री-लेवल वेरिएंट के लिए 6,499 रुपये से शुरू होती है। यह हैंडसेट 16 अप्रैल से Xiaomi India ई-स्टोर और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन जैसलमेर गोल्ड, ब्लू और जस्ट ब्लैक शेड्स में उपलब्ध है। इसमें आपको कई अन्य ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे।

मिलेंगे ये फीचर्स

डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो Redmi A5 5G में 6.88 इंच की LCD स्क्रीन है जिसमें HD+ (1650 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस है। स्मार्टफोन में TÜV लो ब्लू लाइट, TÜV फ़्लिकर-फ़्री और TÜV सर्कैडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन हैं।

प्रोसेसर: हैंडसेट UniSoC T7250 SoC से पावर लेता है जिसे 4GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन और 2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट को सपोर्ट करता है।

कैमरे: कैमरे की बात करें तो Redmi A5 में f/2.0 अपर्चर वाला 32MP AI मेन कैमरा है जो 1080p 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। मेन कैमरे के साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 8MP का कैमरा है।

बैटरी, चार्जिंग: स्मार्टफोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी है जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने बॉक्स में 15W का चार्जर दिया है।

अन्य फीचर्स: Redmi A5 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और यह AI फेस अनलॉक को सपोर्ट करता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Content Writer

Next Story