×

Bengal Famous Places: मानसून में बेहतरीन साबित होती हैं ये बंगाल की बारिश में खो जाने लायक लोकप्रिय जगहें

Bengal Tourist Places Visit in Monsoon: अगर आप भी मानसून में कहीं ऐसी जगह घूमने की सोच रहे हैं जहाँ आपको सुकून के साथ साथ बेहद खूबसूरत नज़ारे भी देखने को मिले तो आइये आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 10 Jun 2025 7:48 PM IST
Bengal Famous Tourist Places Visit in Monsoon
X

Bengal Famous Tourist Places Visit in Monsoon

Bengal Tourist Places Visit in Monsoon: बारिश की बूंदों से भीगी हुई प्रकृति को देखना और उसके बीच समय बिताना आत्मा को भिगो देने वाला अनुभव साबित होता है। मानसून के समय में अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो पश्चिम बंगाल की कुछ खास जगहें आपको ऐसा अनुभव दे सकती हैं जो न सिर्फ आपकी आंखों को सुकून दे, बल्कि आत्मा तक को ताजगी से भर दे।

मानसून में पश्चिम बंगाल का सौंदर्य अपने चरम पर होता है। यहां की पहाड़ियां, जलप्रपात, गंगा की सहायक नदियां, समृद्ध जैव विविधता और ऐतिहासिक स्थल मानसून में एक अलग ही रंग में रंगे नजर आते हैं। आइए जानें उन 5 बेहतरीन स्थानों के बारे में, जो मानसून में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

बांकुरा – हरियाली और सांस्कृतिक धरोहरों की धरती


बांकुरा (Bankura) पश्चिम बंगाल का एक बेहद खूबसूरत और शांत जिला है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। मानसून के दौरान यह इलाका घने जंगलों, हरियाली से ढकी पहाड़ियों और झरनों से सज जाता है।

यहां का मुख्य आकर्षण

सुसुनिया हिल्स-ट्रैकिंग और रॉक क्लाइंबिंग के लिए प्रसिद्ध।

बिष्णुपुर टेराकोटा मंदिर-पारंपरिक बंगाली स्थापत्य कला का सुंदर उदाहरण है बिष्णुपुर टेराकोटा मंदिर।

यहां मानसून में छोटे-छोटे झरनों का जल प्रवाह अत्यंत रमणीय होता है। यहां के स्थानीय बाजार टेराकोटा मूर्तियों, बालू के हस्तशिल्प और पारंपरिक बंगाली साड़ियों के लिए प्रसिद्ध हैं।

बंगाल का छुपा हुआ रत्न, पुरुलिया पहाड़ों, झरनों और लोक संस्कृति का अनोखा संगम

पुरुलिया (Purulia)- पश्चिम बंगाल का एक ऐसा इलाका है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, लोककला और पुरातात्विक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। मानसून में यह क्षेत्र हरे-भरे जंगलों और मखमली घास की चादर से ढक जाता है।


बामनी जलप्रपात- मानसून में बामनी जलप्रपात में पानी की गूंजती आवाज और हरियाली इसे बेहद आकर्षक बनाती है।

पुरुलिया का पारंपरिक मुखौटा नृत्य, जो लोककला प्रेमियों को आकर्षित करता है। यहां के गांवों में आज भी परंपरागत बंगाली जीवनशैली और संस्कृति की झलक मिलती है।

दार्जिलिंग – पूर्वी हिमालय की रानी

दार्जिलिंग (Darjeeling) को पूर्वी भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मानसून के मौसम में यहां की पहाड़ियां धुंध और बादलों की चादर में छिप जाती हैं, जिससे यह जगह रहस्यमयी और रोमांटिक महसूस होती है।


क्या करें दार्जिलिंग में-

टाइगर हिल से कंचनजंगा दर्शन। मानसून में कभी-कभी ही सही, लेकिन बादलों के बीच से झांकती पहाड़ी चोटी मन मोह लेती है।

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

UNESCO विश्व धरोहर में शामिल यह टॉय ट्रेन मानसून में और भी खूबसूरत लगती है। पर्यटकों के बीच रोमांचक का केंद्र बिंदु होती है ये ट्रेन।

चाय बागानों की सैर

मानसून में चाय की पत्तियों की ताजगी और रंगत दोगुनी हो जाती है। यहां की स्थानीय थुकपा और मोमोज मानसून की ठंडी हवाओं में स्वाद का अलग ही अनुभव देते हैं।

सुंदरबन


रोंगटे खड़े कर देने वाला प्राकृतिक रोमांच दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव जंगल है सुंदरबन (Sundarbans)। यह एक ऐसा स्थान है जहां प्रकृति, रोमांच और जैव विविधता का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यह क्षेत्र रॉयल बंगाल टाइगर, खारे पानी के मगरमच्छ और हजारों प्रजातियों के पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।

मानसून में क्या खास

जंगल सफारी (बोट द्वारा)बारिश के मौसम में यह यात्रा बेहद रोमांचकारी हो जाती है। इस मौसम में कई प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। इन दुर्लभ पक्षियों को देखना बेहद सुखद अनुभव प्रदान करता है।

स्थानीय जीवन

गांवों में नावें, मछलियों की मंडी और बांस की झोपड़ियां क्षेत्र की पहचान हैं।

हालांकि मानसून के समय बाढ़ का खतरा रहता है, लेकिन सही मार्गदर्शन और योजना से यात्रा पूरी तरह सुरक्षित हो सकती है।

कूचबिहार

मानसून की यात्रा में राजसी इतिहास और ऐतिहासिक धरोहरों की नगरी कूचबिहार का नाम काफी लोकप्रिय है। जहां बारिश में ऐतिहासिक इमारतें निखर उठती हैं।


कूचबिहार (Cooch Behar) एक ऐतिहासिक जिला है जो अपनी भव्य इमारतों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाना जाता है। मानसून के मौसम में बारिश की बूंदें जब इन महलों की छतों से टकराती हैं, तो लगता है जैसे इतिहास खुद जीवित हो गया हो।

यहां के मुख्य आकर्षण

कूचबिहार पैलेस (रॉयल पैलेस)

यूरोपीय स्थापत्य शैली में बना यह कूचबिहार पैलेस बारिश के समय बहुत ही भव्य दिखता है। यहां मौजूद सागरदिघी झील के किनारे टहलना और पक्षियों को देखना मानसून का सुखद अनुभव हो सकता है।

मंदिर और संग्रहालय

ब्रह्मो मंदिर, मदन मोहन मंदिर आदि भी देखने लायक हैं। यहां के स्थानीय बाजारों में आपको बंगाली हैंडलूम, कढ़ाईदार चादरें, मूर्तिकला और पारंपरिक मिठाइयां मिलती हैं।

मानसून यात्रा के कुछ ज़रूरी सुझाव

  • कपड़े
  • हल्के और जल्दी सूखने वाले कपड़े साथ रखें। एक छाता और रेनकोट जरूर साथ रखें।
  • दवाईयां और प्राथमिक चिकित्सा किट
  • बारिश में अक्सर एलर्जी, बुखार, सर्दी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यात्रा के दौरान साथ में चिकित्सा किट रखना जरूरी होता है।
  • सही जूते
  • फिसलन से बचने के लिए मजबूत ग्रिप वाले जूते पहनें।
  • फोटोग्राफी

मानसून में प्राकृतिक सुंदरता चरम पर होती है। वॉटरप्रूफ कैमरा या फोन कवर ले जाना न भूलें।

पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां परंपरा, संस्कृति, प्रकृति और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलता है। मानसून में यह सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है। बांकुरा की सांस्कृतिक गर्माहट, पुरुलिया की प्राकृतिक शांति, दार्जिलिंग की पहाड़ी ठंडक, सुंदरबन का रोमांच और कूचबिहार का राजसी वैभव ये सभी मिलकर एक ऐसा अनुभव बनाते हैं जिसे जीवनभर याद रखा जा सकता है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Admin 2

Admin 2

Next Story