
लखनऊ: इन दिनों शादी का सीजन जोरों पर है। और जैसा की हम सब जानते हैं, शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग शुरू हो जाती है। ऐसे में कई बार कपल्स हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर कन्फ्यूज्ड रहते हैं। अगर आपकी भी शादी हो गई है और आप भी हनीमून के लिए राईट प्लेस की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। हम आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर करते हुए हनीमून के लिए उन बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके हनीमून के लिए पर्फेक्ट हैं।

मैसूर
मैसूर हनीमून के लिए सबसे खुबसूरत जगह हैं। यह कर्नाटक की सांस्कृतिक राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। दक्षिण भारत का यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं मैसूर शहर में पुरानी चमक-दमक, खूबसूरत गार्डन, हवेलियां और छायादार खुबसूरत जगह यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यहां आपको राजाओं के ठाठ, महलों की विशालता और फूलों की महक तीनों मिलेंगी। एक बार तो यहां जाना बनता है बॉस।

अंबोली
ये कपल्स के लिए यह बेस्ट जगह हैं। अंबोली- गोवा से 80 किलोमीटर दूर स्थित एक चित्रमय स्थान है। यह महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत है और यहां घूमने लायक स्थानों में सुंदर नागत्ता प्रपात और हिरण्याकेशी मंदिर प्रमुख हैं। अतिरिक्त समय हो तो आप यहां जा सकते हैं।

शिलांग
भारत में बढ़ते मार्डन शहरों से दूर शिलोंग की सुंदरता आज भी वैसी ही है जैसी कई सालों पहले हुआ करती थी। मेघालय की राजधानी सच में सुंदरता की राजधानी है। यह जगह किसी जन्नत से कम नही हैं। अगर नही गये हैं तो जरुर जाइये और लीजिये मज़े शिलोंग के।

माथेरान
महाराष्ट्र की दौड़-भाग के बीच मारेथान एक ऐसा लोकप्रिय हिल स्टेशन हैं जो पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां कार ले जाना मना है। यानि आपको अपनी गाड़ी शहर के बाहर ही पार्क करनी पड़ती हैं। इस शहर के नज़ारे आपको एक सुखद अनुभव देने के लिए काफ़ी है।

डार्जलिंग
अगर आप झरने, पहाड़ और साथ ही कुछ नया देखन चाहते हैं तो दार्जलिंग भारत के पूर्वी हिस्से में बसा ये शहर चाय के बगानों के लिए जाना जाता है। लेकिन अभी भी यहां पर्यटकों की नज़र कम ही पड़ी है। ऐसे आप हनीमून के लिए ये जगह चुन सकते हैं जहा आपको कुछ नया भी देखने को मिल सकता हैं।

अलमोड़ा
नैनीताल को तो लोग बेस्ट हनीमून पैलेस मानते हैं लेकिन बता दे, नैनीताल से कुछ ही दूरी पर एक शानदार हिल स्टेशन है, जहां काफ़ी कम लोग जाते हैं। इसका कारण क्या है, शायद ही कोई जानता है लेकिन अगर आप हर बार इसे भूल जाते हैं तो इस बार याद से यहां हो कर आईए। आपको पता चलेगा की पहाड़ों की खूबसूरती क्या होती है।

गुलमर्ग
वैसे तो कश्मीर को जन्नत का शहर कहतें हैं यहां पर देखने के कई खुबसूरत जगह हैं लेकिन गुलमर्ग भी कश्मीर की खुबसूरत जगहों में से एक हैं जहा पर आतंकवाद की काली चादर ने दाग लगा दिया है। लेकिन आज भी ये जगह बेहद सुन्दर हैं। आपको यहां जरुर जाना चाहिए। यहां जाना का एक सुखद अनुभव हो सकता है।

सिवाई माधोपुर
जयपुर की खूबसूरती की चर्चाये तो अपने बहुत सुनी होंगी लेकिन माधोपुर एक ऐसी जगह हैं जहां पर आपको देखने और घुमने के लिए किला, मंदिर, गार्डन और जंगल… ये सब आपको इस जगह पर मिल जाएंगे। बता दे, रणथम्बोर का ये शहर निहायती खूबसूरत है। इस जगह का नाम जयपुर के राजा सवाई माधो सिंह के नाम पर पड़ा था।

डलहौजी
मार्च से जून का महीना इस घाटी में घूमने आने का सबसे अच्छा समय है, लेकिन अगर कोई हिमालय की सर्दियों के मज़े लेना चाहे तो दिसंबर से फरवरी के बीच भी आ सकता है। हरे भरे घास के मैदान, तेज बहते झरने, पहले कभी ना देखे ऐसे फूल और कुल मिलाकर सारा नज़ारा कुल्लू को धरती का स्वर्ग बनाता है।
छह हज़ार से नौ हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित डलहौजी हिमालय की सुंदरता को बहुत अच्छी तरह प्रदर्शित करता है। हिमाचल प्रदेश में डलहौजी हिल स्टेशन धौलाधार पर्वत श्रृंखला की पश्चिमी सीमा पर पांच पहाड़ों के आसपास फैला हुआ है।

केरल
अपने हनीमून को जीवन का यादगार बनाने के लिये केरल बहुत ही सुंदर जगह है यहां का प्राकृतिक सौंदर्य काफी अद्भुत और रोमांचित है। प्रकृति के द्वारा वरदान के रूप में मिले सौंदर्य के कारण केरल को देवभूमि भी कहा जाता है। क्योंकि केरल की सुंदरता किसी स्वर्ग से कम नही है। यहां पर समुद्री तटों का किनारा जहां शाम को बैठने में अद्भुत शांति मिलती है।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App