×

AIR INDIA ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल फ्लाइट को पहली बार महिला क्रू ने किया ऑपरेट

एअर इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को महिला क्रू ने ऑपरेट किया। ऐसा पहली बार हुआ है। बता दें कि ये फ्लाइट 27

tiwarishalini
Published on: 4 March 2017 5:36 AM GMT
AIR INDIA ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल फ्लाइट को पहली बार महिला क्रू ने किया ऑपरेट
X

नई दिल्ली: एअर इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को महिला क्रू ने ऑपरेट किया। ऐसा पहली बार हुआ है। बता दें कि ये फ्लाइट 27 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी और 3 मार्च को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट लौटी। महिला क्रू द्वारा ऑपरेटेड इस फ्लाइट ने पूरी दुनिया का चक्कर लगा लिया।

क्या है पूरा मामला ?

-एयरक्राफ्ट 777-200LR ने सैन फ्रांसिस्को जाने के लिए प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरी।

-लौटते वक्त फ्लाइट अटलांटिक ओशन के ऊपर से होकर आई। लिहाजा, फ्लाइट ने दुनिया का चक्कर लगा लिया।

- फ्लाइट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए अप्लाई किया जा चुका है।

ये है एअर इंडिया की खासियत

- एअर इंडिया ऐसा पहला भारतीय कैरियर है, जो पैसिफिक ओशन के ऊपर से फ्लाइट ऑपरेट करता है।

- यहां से प्लेन ले जाने पर 3 घंटे कम लगते हैं।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story