×

इन उपायों से मिलेगा लाभ, होगा इस दोष का निवारण तो जानिए कही आप भी तो नहीं ....

suman
Published on: 31 Oct 2018 4:05 AM GMT
इन उपायों से मिलेगा लाभ, होगा इस दोष का निवारण तो जानिए कही आप भी तो नहीं ....
X

जयपुर:बुध दोष के उपाय करना जरूरी हो जाता है जब बुध दोष परेशान करता है। बुध दोष बुध ग्रह के बुरे प्रभावों के कारण पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, त्वचा और दांतों को प्रभावित करने वाले ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली में बुध दोष लग जाता है। तो उसे जीवन में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो जानिए बुध दोष के उपाय जिन्हें करने से आपकी कुण्डली से बुध ग्रह दोष तो दूर होगा ही साथ ही जीवन की सभी परेशानियां भी दूर होगा। इन उपायों को करने से धन लाभ भी होगा-

उपाय बुध दोष से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप 5 बार 108 करना चाहिए। घर के पूर्व दिशा में लाल झंडा लगायें।

बुध दोष से परेशान जातक को सोने के आभूषण पहनने चाहिए। ऐसे व्यक्ति को हरे रंग के कपड़ों और वस्तुओं से परहेज करना चाहिए।

प्रेत काल में उत्सव मनाना होता है शुभ,12 बजे केक काटना बना देगा आपको दुर्भाग्यशाली

घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे लगायें और घर के मुख्य द्वार पर पंचपल्लव का तोरण लगाएं। 100 ग्राम चावल में चने की दाल मिलाकर बहते जल नदी या नहर में प्रवाहित करें। कनिष्ठा उंगली में पन्न रत्न धारण करें।

बुधवार के दिन गाय को घास खि‍लाएं। बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है।

suman

suman

Next Story