×

PAK की दो पायलट ने रचा इतिहास, पहली बार बहनों ने साथ उड़ाया बोइंग-777

By
Published on: 31 Aug 2016 7:02 PM GMT
PAK की दो पायलट ने रचा इतिहास, पहली बार बहनों ने साथ उड़ाया बोइंग-777
X

इस्लामाबादः पाकिस्तान की दो बहनों ने इतिहास रच दिया है। दोनों पायलट हैं और उन्होंने एक साथ एक ही फ्लाइट में बोइंग-777 विमान उड़ाया। ऐसी नजीर दुनिया में पहले कभी नहीं मिली। दोनों बहनें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में काम करती हैं।

मरियम-इरम हैं पायलट

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों बहनों में से एक का नाम मरियम मसूद और दूसरी का इरम मसूद है। दोनों काफी पहले से पीआईए पायलट हैं। कंपनी के लिए दोनों अलग-अलग रूट्स पर विमान उड़ाती रही हैं। हाल ही में एक साथ इनकी ड्यूटी बोइंग-777 की उड़ान में लगाई गई। एक साथ उड़ान में जाकर मरियम और इरम ने इतिहास रच दिया। पीआईए के मुताबिक दुनिया में इससे पहले कभी भी सगी बहनों ने एक साथ कॉमर्शियल फ्लाइंग नहीं की थी।

प्रमोशन के बाद मिला मौका

पीआईए की ओर से जानकारी दी गई है कि इरम मसूद का हाल ही में प्रमोशन किया गया था। जिसके बाद मरियम के साथ उन्हें एक ही विमान का कॉकपिट शेयर करने का मौका दिया गया। दोनों बहनों के इतिहास बनाने की जानकारी पीआईए के लिए अच्छी बताई जा रही है। बता दें कि पीआईए घाटे में चल रही है। उसने हाल ही में यात्रियों को आकर्षित करने के लिए प्रीमियम सेवा भी शुरू की है।

Next Story