×

पैरेंट्स ने बनाया 5 साल के बेटे का 15 पेज का CV, वजह जान हो जायेंगे हैरान!

Aditya Mishra
Published on: 6 Nov 2018 7:15 AM GMT
पैरेंट्स ने बनाया 5 साल के बेटे का 15 पेज का CV, वजह जान हो जायेंगे हैरान!
X

नई दिल्ली: आपने पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए लोगों कभी न कभी सीवी बनवाते देखा या सुना जरुर होगा लेकिन आज हम आपको चीन के एक ऐसे पैरेंट्स के बारें में बता रहे है। जिसने अपने पांच साल के बेटे की सीवी अभी से तैयार कर डाली है। वो भी एक दो नहीं बल्कि पूरे 15 पेज की। अब सोशल मीडिया में इस पर खूब चर्चा हो रही है।

ये है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वह चीन के शंघाई शहर का रहने वाला है। उसकी उम्र 5 साल है। बच्चे के पैरेंट्स ने उसका 15 पेज का CV खुद अपने हाथों से तैयार किया है। जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की खूबियों और उसके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला है।

बच्चे के अच्छे गुणों के बारे में जिक्र किया गया है। साथ में ये भी लिखा गया है कि इस सीवी को बनाने का मकसद बच्चे को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलवाना है। सीवी के अंदर उन 408 किताबों का भी जिक्र है, जो बच्चे ने 2018 में पढ़ी हैं।



ये है वजह

जानकारी के मुताबिक़ चीन में प्राइमरी स्कूल की शुरुआत 6 या 7 साल में होती है। शंघाई के प्राइवट स्कूलों में काफी कॉम्पिटिशन होता है। ऐसे में इतनी आबादी के बीच अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए मां-बाप कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसलिए 5 साल के बच्चे के पैरेंट्स ने 15 पेज का सीवी बनाया है।



वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग’ पोस्ट की रिपोर्ट की माने तो फरवरी में शंघाई अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालयों को बच्चों का CV स्वीकार और एडमिशन की प्रक्रिया में माता-पिता का मूल्यांकन करने पर बैन लगा दिया था।

ये भी पढ़ें...WOMEN’S DAY SPECIAL: अजब गजब महिलाएं, इनकी कहानी सुनकर आप रह जाएंगे दंग

ये भी पढ़ें...अजब गजब पेशेंट: हैलट में आया ऐसा मरीज जिसका दिल बाएं नहीं दाएं तरफ…

ये भी पढ़ें...अजब लुटेरों की गजब कहानी, नकली रिवाल्‍वर दिखा लूट लेते थे मुर्गियां, अरेस्‍ट

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story