×

प्रेमी के लिए खूनी हुई पत्नी, नमक डालकर दफनाई पति की लाश

Charu Khare
Published on: 15 Jun 2018 7:18 AM GMT
प्रेमी के लिए खूनी हुई पत्नी, नमक डालकर दफनाई पति की लाश
X

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पत्नी ने प्रेमी के खातिर अपने ही पति का क़त्ल कर लाश को घर के आंगन में दफना दिया। इतना ही नहीं बल्कि शक न हो इसीलिए पत्नी ने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर लाश पर पक्का प्लास्टर भी चढ़ा दिया। बीते गुरूवार की शाम पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई और पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने घर से लाश बरामद की।

मामला थाना मिर्जापुर के ढाई गांव का है। गत 24 जनवरी को आरोपी पत्नी शिल्पी ने थाने में एक तहरीर दी थी जिसमें कहा गया कि उसका पति गायब है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो की। लेकिन पुलिस को कुछ शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने पत्नी से छुपाकर मामले में अधिक पूछताछ करनी शुरू की तो पत्नी के अवैध संबंध सामने आए।

अवैध संबंधो के बीच पति बन रहा था रोड़ा -

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल 26 वर्षीय मृत प्रभाकरण अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों के साथ रहता था। प्रिंसिपल प्रभाकरण की शादी 2008 मे हुई थी। प्रभाकरण मूल रूप से कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले है। लेकिन यहां पूर्व प्रिंसिपल डीपी सिंह के मकान मे किराए पर रहते थे।

आरोपी पत्नी

इस दौरान पूर्व प्रिंसिपल के बेटे विजय प्रताप सिंह से प्रभाकरण की दोस्ती बढ़ गई और उसका घर मे आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच अजय प्रताप की नजदीकियां प्रभाकरण की पत्नी से बढ़ी तो दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गए। इसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन प्रभाकरण इनदोनों के बीच का रोड़ा बन रहा था।

ये भी पढ़ें - ‘देवदास’ जैसे ‘आशिकों’ पर बिलकुल फिट बैठती हैं ये शायरियां, पढ़ें यहां

जिसकी वजह से पत्नी ने अपने प्रेमी और प्रेमी ने अपने एक साथी शिवम से मिलकर प्रभाकरण की उसके घर मे हत्या की। उसके बाद उसका शव घर के आंगन मे एक गढ्ढा खोदकर उसमे डाल दिया। लाश जल्द साद जाए इसके लिए आरोपियों ने गढ्ढे मे तीन बोरी नमक भी डाला। और उस गढ्ढे पर पक्का प्लास्टर कर दिया।

ब्लैक शर्ट में आरोपी प्रेमी व उसका साथी

ऐसे सामने आया सच -

दरअसल, पूछताछ के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी प्रेमी को हिरासत में लिया तो था लेकिन फिर सबूत की कमी के चलते पत्नी ने उसे रिहा करा लिया इसके बाद जब पुलिस ने मृतक पति का फोन सर्विलांस पर लगाया तो तो उसकी लोकेशन हरिद्वार मे मिली। उसके बाद एक टीम हरिद्वार भेजी गई।

आरोपी पति

जहां उसने उस मोबाईल की लोकेशन को ट्रेस किया। मोबाईल प्रेमी के पास मिला और मृतक कि पत्नी भी उसके साथ रहती मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। साथ हत्या मे शामिल प्रेमी के एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी कि निशानदेही पर शव गढ्ढे से बरामद कर लिया। पक्का प्लास्टर होने के कारण जेसीबी मशीन से गढ्ढे को खोदना पङा। पकड़े जाने के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने घटना का खुलासा करते हुए पुलिस को घटना की सच्चाई बताई।

ये भी पढ़ें - ऑनलाइन खरीद रहे हैं फ़र्नीचर, तो इन बातों का जरुर रखें ध्यान

सीओ संदीप सिंह का कहना है कि गायब प्रिंसिपल का शव उसके घर से गढ्ढे से बरामद कर लिया गया है उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या कल गढ्ढे मे शव दफना दिया था। दोनो को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या मे शामिल एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story