×

योगी जी ! कहां गया किसानों से किया गया आपका वादा ?

Charu Khare
Published on: 10 July 2018 12:52 PM GMT
योगी जी ! कहां गया किसानों से किया गया आपका वादा ?
X

आगरा : योगी सरकार चाहे कितनी भी किसान हित की बात कर ले लेकिन आगरा जिले में आए तूफान से पीड़ित किसान आज तक कराह रहा है। उसकी मुआवजा राशि शासन के खजाने में कैद होकर रह गयी है। बता दें कि, योगी सरकार ने तूफान से पीड़ित किसानों के लिए तत्काल 52 करॉड 59 लाख की मुआवजा राशि प्रशासन को जारी कर दी थी मगर अफ़सोस एक भी रुपया अबतक किसानों के हाथ नहीं पहुँच पाया है।

11 अप्रैल को आए तूफ़ान ने व्यापक तबाही मचाई थी। इस तूफ़ान से 80 प्रतिशत फसलों को नुक्सान हुआ था। सैकड़ों गांवो में किसानों के कच्चे पक्के मकान गिर गए थे फलदार वृक्ष उखड़ गए थे कई पशु भी मर गए थे ।

परेशान किसान

ऐसे में लगभग 50 से ज्यादा लोगों की जनहानि हुई थी। जिन परिवारों में मृत्यु हुई थी उनको तत्काल मुआवजा दे दिया गया था। मगर फसल सहित अन्य बर्बादियों झेलने वाले किसानों को आज तक मालूम नहीं लग सका है। ऐसे किसानों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन के अधिकारी तेजी से दौड़ने तो सही लगातार तहसीलवार सर्वे भी हुए मगर तीन में गुजरने के बाद भी एक भी किसान को मुआवजा नहीं मिल सका है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का मुआवजा तत्काल दे दिया गया था। गाने मामलों के लिए लगातार कार्य जारी है और जल्दी सभी किसानों को मुआवजा दे दिया जाए।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story