×

विकास पर्व पर बजेगा चुनावी बिगुल, UP में हुंकारेंगे मोदी के 45 मंत्री

Sanjay Bhatnagar
Published on: 24 May 2016 9:03 AM GMT
विकास पर्व पर बजेगा चुनावी बिगुल, UP में हुंकारेंगे मोदी के 45 मंत्री
X
vikas parva - team modi - 45 ministers

लखनऊ: असम की जीत से उत्साहित बीजेपी अब यूपी की तैयारियों में जुट गयी है। मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर मनाए जा रहे रहे विकास पर्व में टीम मोदी के 45 मंत्री और अन्य नेता यूपी में अलग-अलग जगह अपनी ताकत दिखाएंगे.

बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि ‘विकास पर्व’ के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली गई है। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश की सभी जिला इकाइयों में बैठकें हो रही हैं जो कार्यक्रम से पहले 25 मई तक चलेंगी.

कौन कहां डालेगा डेरा

-गृह मंत्री के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली, उपेन्द्र कुशवाहा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

-मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बंडारू दत्तात्रेय और राष्ट्रीय मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की बागडोर संभालेंगे।

bjp1

-बरेली में केन्द्रीय मंत्री चौधरी विरेन्द्र सिंह, उतराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे।

-आगरा में केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, मनोज सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री पूनम महाजन कमान संभालेंगी।

-नोएडा में केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्तार अब्बास नकवी और अति पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. सिंह बघेल मौजूद रहेंगे।

-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के गढ़ इलाहाबाद में केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, जयंत सिन्हा और राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री रहेंगे।

-मुरली मनोहर शास्त्री के संसदीय क्षेत्र कानपुर में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वाई.एस. चौधरी और राष्ट्रीय मंत्री रामेन डेका कार्यक्रम संभालेंगे।

-गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर, विजय सांपला और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा दिनेश शर्मा कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

-मेरठ में केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, संजीव बालियान और राष्ट्रीय महामंत्री राम माधव रहेंगे।

-अलीगढ में केन्द्रीय मंत्री सदानन्द गौड़ा, निहालचंद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहत्रबुद्धे शामिल होंगे।

-मुजफ्फरनगर और बहराइच में केन्द्रीय मंत्री नजमा हेप्पतुल्ला, श्रीपद नाइक और राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह कार्यक्रम संभालेंगे।

-हेमामालिनी के संसदीय क्षेत्र मथुरा में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुदर्शन भगत और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय शामिल होंगे।

bjp2

-मुलायम के गढ़ इटावा और बदायूं में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कृष्णपाल और राष्ट्रीय मंत्री एच राजा बीजेपी के विकास गिनाएंगे।

-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के किले रायबरेली में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, गिरिराज सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव बीजेपी की केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

-मिर्जापुर में केन्द्रीय मंत्री जुएल उरांव, राज्यवर्धन सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना रहेंगे।

-झांसी और देवरिया में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, बाबुल सुप्रियो और राष्ट्रीय मंत्री डा महेश गिरि मौजूद रहेंगे।

-शाहजहांपुर और हरदोई में केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द्र गहलोत, मनसुख भाई और राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा शामिल होंगे.

-गोरखपुर में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राधाकृष्णन और राष्ट्रीय मंत्री सुश्री ज्योति मौजूद होंगे।

-मुरादाबाद में केन्द्रीय मंत्री डा हर्ष वर्धन, साध्वी निरंजन ज्योति और राष्ट्रीय मंत्री डा महेन्द्र सिंह रहेंगे।

-आज़म खान के रामपुर में केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, विष्णु देव और राष्ट्रीय मंत्री तरूण चुग शामिल होंगे।

-फैजाबाद में केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रामकृपाल यादव और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल तोमर रहेंगे।

-फिरोजाबाद में केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, बीएस येदुरप्पा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम रूपाला मौजूद रहेंगे।

-मऊ में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और मेजर जनरल बीएस खन्डूरी और राष्ट्रीय महामंत्री डा अनिल जैन शामिल होंगे।

-संभल में केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते, किरन रिजजू और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर मौजूद रहेंगे।

-फरूखाबाद में केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीता रमण, हरि भाई और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यन्त गौतम ‘विकास पर्व’ के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story