Aaj Ka Mausam: यूपी समेत 19 राज्यों में मौसम का तांडव! 80KM की रफ्तार से आएगा तूफान, IMD का बड़ा 'महा अलर्ट'

Aaj Ka Mausam (17 May 2026): मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 19 राज्यों में भारी वर्षा और तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत में भी बिजली और वज्रपात के गिरने से नुकसान हो सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 17 May 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam (17 May 2026): इस वक़्त देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बड़ी करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 मई 2026 को देश के 19 राज्यों में तेज वर्षा, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 12 घंटों के अंदर कई इलाकों में 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में बिजली गिरने और भारी वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, MP और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिणी राजस्थान के ऊपर भी एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण से मौसम तेजी से बदल रहा है। यही वजह है कि कई राज्यों में अचानक वर्षा और आंधी का खतरा बढ़ गया है।

इन 19 राज्यों में भारी वर्षा और तूफान का अलर्ट

IMD के अनुसार बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

खासतौर से पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी राज्यों में वज्रपात का खतरा सबसे अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।

दिल्ली में जारी रहेगा हीटवेव का कहर

राजधानी दिल्ली में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज 17 मई यानि रविवार को दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा। दिन के वक़्त गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

UP में गर्मी और लू का 'डबल अटैक' जारी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है। पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में तेज गर्मी और लू का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम विभाग ने नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, जौनपुर, मथुरा, अमेठी, मिर्जापुर, बदायूं, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बस्ती और मोरादाबाद सहित कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, दोपहर के वक़्त गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

लखनऊ में आज का मौसम

राजधानी लखनऊ में भी आज 17 मई को तेज गर्मी का प्रभाव अच्छा-खासा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, शाम के वक़्त हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम तेजी से बदल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की बेहद आवश्यकता है।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story