Aaj Ka Mausam: यूपी में ‘अग्नि वर्षा’ का कहर, 39 जिलों में Heatwave का अलर्ट, लखनऊ समेत कई शहरों में 48°C पहुंचा पारा

Aaj Ka Mausam (20 May 2026): मौसम विभाग ने आज के लिए प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट और लखनऊ सहित 39 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 20 May 2026 6:00 AM IST
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam (20 May 2026): उत्तर प्रदेश में गर्मी ने इस बार मई महीने में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिए हैं। आज 20 मई 2026 को प्रदेश के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी और लू का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, बांदा, चित्रकूट और लखनऊ सहित 39 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

बांदा आज लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान करीब 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 3-4 दिनों में तापमान 48 डिग्री के पार जा सकता है। प्रदेश के कई जिलों में गर्म हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

लखनऊ में सुबह से ही 'झुलसा' देने वाली गर्मी

राजधानी लखनऊ में आज बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकल आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोपहर के वक्त लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। शहर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की आशंका है।

स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग को भी 'हीट स्ट्रोक' (heat stroke) से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर में भी हालात गंभीर

वाराणसी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के बेहद करीब पहुंच गया है। सुबह से रात तक शहर तपती 'भट्टी' जैसा महसूस हो रहा है। वहीं, प्रयागराज और कानपुर में भी लू का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और हीटवेव का बड़ा प्रभाव जारी रहेगा।

स्कूलों में छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

भीषण गर्मी को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी में सभी स्कूल 25 मई तक बंद कर दिए गए हैं। आगरा में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। चित्रकूट और बांदा में भी आठवीं तक के स्कूल बंद किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए हैं। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए खास इंतजाम करने को कहा गया है।

इन जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में हीटवेव (heatwave) का अलर्ट जारी किया है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित कई जिले शामिल हैं।

अगले 5 दिनों का मौसम अपडेट

20 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, लू चलेगी। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

21 मई: पूर्वांचल के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार, पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी जारी।

22 मई: प्रदेश के अधिकतर भागों में गर्म हवाएं चलेंगी।

23 मई: तेज धूप और हीटवेव का प्रभाव और बढ़ सकता है।

24 मई: पश्चिमी यूपी में शुष्क मौसम, पूर्वी यूपी में हल्की वर्षा की संभावना है।

'मानसून' (Monsoon) को लेकर क्या है अनुमान?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून इस साल 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। इसके बाद 18 जून तक गोरखपुर के रास्ते यूपी में मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमानित तिथि है और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार इसमें परिवर्तन हो सकता है।

ध्यान दें, लोगों के लिए बड़ा अलर्ट

- दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।

- ज्यादा से ज्यादा पानी और ORS पियें।

- बच्चों और बुजुर्गों का खासतौर से ध्यान रखें।

- धूप में निकलते वक्त सिर और चेहरे को अवश्य ढकें।

- हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Content Writer

Next Story