×

Raebareli News: आरिफ के दोस्त सारस के गायब होने पर सियासत का हल्ला बोल, अखिलेश यादव ने बोली बड़ी बात

Raebareli News: अमेठी के जामो से सारस पक्षी उस समय चर्चा में आया था, जब आरिफ नाम के शख्स के साथ उसकी दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ और सारस की दोस्ती देखने जामो पहुँचे थे।

Narendra Singh
Published on: 24 March 2023 10:46 AM GMT
Raebareli News: आरिफ के दोस्त सारस के गायब होने पर सियासत का हल्ला बोल, अखिलेश यादव ने बोली बड़ी बात
X
आरिफ के दोस्त सारस से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव (फोटो: सोशल मीडिया)

Raebareli News: सोशल मीडिया के सबसे चर्चित पक्षी सारस के लापता और फिर मिलने के मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा वहीं इस पर पलटवार करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं बचा है। तभी वो पक्षियों पर बोल कर राजनीति कर रहे।

अमेठी के जामो से सारस पक्षी उस समय चर्चा में आया था, जब आरिफ नाम के शख्स के साथ उसकी दोस्ती के किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आरिफ और सारस की दोस्ती देखने जामो पहुँचे थे। सारस को स्वतंत्र वतावरण देने के लिए उसे खुले वातावरण में छोड़े जाने का आदेश पर वन विभाग के अधिकारियों ने सारस को सलोन के समसपुर पक्षी विहार में लाकर छोड़ दिया था।

समसपुर पक्षी विहार से बुधवार शाम चार बजे से सारस लापता हो गया। इस मामले में राजनीतिक मोड़ तब आ गया। जब पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकारी लापरवाही पर सवाल खड़े कर सारस पक्षी के ना मिलने पर पशु पक्षी प्रेमियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी दे दी। पूर्व मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कस दिया।इधर सारस पक्षी पास में ही विसैया गांव ने ग्रामीणों को दिखाई पड़ा।

बताते हैं की कुत्तों ने उसे घेर रखा था ग्रामीण उसकी जान बचा कर अपने घर ले आए। यहां पर ग्रामीणों ने सारस पक्षी को खाना भी खिलाया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के टीम सारस पक्षी को फिर से समसपुर पक्षी विहार ले गई। इस पूरे मामले को लेकर राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा उनके पास कोई काम नहीं बचा है। तभी वो पक्षियों पर राजनीति कर रहे हैं।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story