×

जब मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश ने अचानक थाम लिया बल्ला...

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में शीतलाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा और बजरंगबली के दर्शन किये। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कन्यापूजन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि नारी शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अंग रही है।

Aditya Mishra
Published on: 17 March 2020 4:34 PM GMT
जब मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे अखिलेश ने अचानक थाम लिया बल्ला...
X

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में शीतलाष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा और बजरंगबली के दर्शन किये। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कन्या पूजन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि नारी शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अंग रही है।

उन्होंने कहा कि भारत में धर्म का अपना अलग स्थान और महत्व है। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डाॅ. राममनोहर लोहिया कहा करते थे कि राजनीति अल्पकालीन धर्म है इसका काम बुराई से लड़ना है।

समाजवादी उन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं जिनसे आज समाज में नफरत बढ़ रही है, भाजपा द्वारा राजनीति से शुचिता और नैतिक मूल्यों को कमजोर किये जाने की साज़िश हो रही है।

ये भी पढ़ें...सिंधिया पर बोले अखिलेश: परिवारवाद का आरोप लगाने वालों ने बुआ-भतीजे को मिलाया

हनुमत शक्तिपीठ का किया दर्शन

इसके साथ ही उन्होने अंसल एपीआई, लखनऊ के क्षेत्र में गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने महमूदपुर गांव स्थित श्री हनुमत शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भंडारा और कन्यापूजन भी किया।

श्री हनुमत शक्तिपीठ सीताराम जानकी बड़ाघाट स्थान अयोध्या से संबद्ध है। शक्तिपीठ के महंत मंजुल दास महाराज जी ने शक्तिपीठ के महत्व से परिचय कराया। श्रद्वेय महंत ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जीवन में विजय और सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि अखिलेश जी का मार्ग सत्य का मार्ग है।

वे सुकर्म पथ के अनुयायी हैं। सच्चा धर्म वही है जिसका सम्बंध सुकर्म से होता है। यादव ने कहा सत्ता जनसेवा का माध्यम होती है। आज यह स्वार्थसाधन और उसके लिए दुरूपयोग के काम आती हैं। राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता है।

संकट के दिनों में भी किसानों को अंतरिम राहत नहीं दे रही भाजपा सरकार: अखिलेश

अखिलेश ने क्रिकेट में आजमाएं हाथ

श्री यादव ने कहा कि मानव की मूलभूत आवश्यकता विकास है। उसके लिए बुनियादी ढांचा बनाने और बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। आज समाज में सौहार्द कम हो रहा है। विकास अवरूद्ध है। जो भाजपा दल सत्ता में है वह बिना कोई काम किए समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताते नही थकते, यह अनैतिक है।

अखिलेश यादव ने क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आईपीएल की तरह टेनिस बाल से क्रिकेट मैच को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ग्रामस्तर पर भी इसकी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उसके बाद राज्य स्तर पर राजधानी में बड़े मैच का आयोजन किया जायेगा।

यूपी को देश-विदेश में बदनाम कर रही है भाजपा: अखिलेश यादव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story