TRENDING TAGS :
Aligarh News: बकरीद और कुर्बानी को लेकर आ गया योगी का महा आदेश इस गलती की चुकानी होगी बड़ी कीमत, पड़ेगा बहुत महंगा
Aligarh News: एडवाइज़री के मुताबिक आवारा पशुओं और कुर्बानी के अवशेष को सड़क नाले एवं नाली में फेकना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा है कि अवहेलना करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Aligarh News: बकरीद पर खुले में पशु छोड़ना और-कुर्बानी के अवशेष फेंकना बहुत मंहगा पड़ेगा इस आशय के आदेश जारी कर दिये गए हैं। 7, 8 व 9 जून के लिये नगर निगम ने जारी की एडवाइज़री के मुताबिक आवारा पशुओं और कुर्बानी के अवशेष को सड़क नाले एवं नाली में फेकना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा है कि अवहेलना करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सात जून को ईद-उल-अज़हा को देखते हुये। परम्परागत तीन दिन तक चलने वाली कुर्बानी के लिये पुख्ता इंतिजामों की समीक्षा करते हुये। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अधीनस्थों को कुर्बानी के अवशेष सड़क, नाले व नालियों में फेकने वालों और खुले में पशुओं को छोड़ने वालों के विरूद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं में जुर्माना और वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर नगर आयुक्त राकेश कुछ यादव ने बताया। कि 7 जून,को इदुल जुहाॅ के अवसर पर ईदगाह, जामा मस्जिद, जमालपुर ईदगाह, जीवनगढ़ ईदगाह सहित छोटी बड़ी मस्जिदों में पड़ी जाने वाली परम्परागत नमाज़ व तीन दिन तक होने वाली परम्परागत कुर्बानी को देखते हुये नगर निगम द्वारा शहरवासियों के लिये गाइड लाइन जारी की गयी है। उन्होनें बताया। कि इदुल जुहाॅ में होने वाली कुर्बानी के अवशेषों को सड़क, सड़क की पटरी, नाले नालियों में न फेकें बल्कि नगर निगम के कूड़ेदानों/नियत् स्थल पर ही डाले ताकि कुर्बानी के अवशेषो के कारण गंदगी से जनसामान्य को कोई असुविधा अथवा अप्रिय घटना न हो सके। कुर्बानी के अवशेष सड़क व नाली में फेकने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाई सम्बन्धित के विरूद्ध की जायेगी।
उन्होनें कहा सभी पशुपालक 7,8 व 9 जून को प्रातः 5 बजें से सायं 5 बजें तक अपने समस्त प्रकार के पशुओं कोे आहते/अपनी अभिरक्षा में रखेगे अन्यथा की स्थिति में यदि किसी पशुपालक के पशु सड़क पर घुमते हुये पाये जाते है। तो उनको पकड़ कर सम्बन्धित पशुपालकों के विरूद्ध नगर निगम अधिनियिम 1959 की सुसंगम धाराओं के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद और सभी ईदगाह के आसपास नगर निगम द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एंटी स्मोक गन से वाटर स्प्रिंकललिंग कराई जा रही है। साथ ही साथ ईदगाह के आसपास लगी लाइटों को भी ठीक करा दिया गया है। बाकी छोटी-मोटी कमियों को कल शाम तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया। कि यदि आवारा पशुओं के विचरण अथवा अपशिष्ठों के खुले में फेकने-नाले-नालियों व सड़क पर फेंकने से यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है। तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित व्यक्ति की होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया। कि कुर्बानी के अवशेषों को उठाने/गदंगी होने की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु नगर निगम कंट्रोल रूम को निंरतर कार्यशील रखा गया है। हैल्प लाइन नम्बर 7500441344, 05712750250, 1533 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
वार्ड 19, 35 को मिलेगी जल भराव से राहत-हजीरा रोड से दौना सैयद तक बनेगा नाला
भारी बारिश होने पर गोंडा रोड निवारी रोड वार्ड 35 में महफूज़ नगर के पोखर के आस पास क्षेत्र में जल भराव व घरों के डूब जाने की पिछली घटनाओं का संज्ञान लेते हुए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 35 के पार्षद विनीत कुमार के साथ महफूज नगर गोश्त वाली गली स्थित पोखर के आस पास के क्षेत्र का दौरा किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार महफूज़ नगर निचला क्षेत्र होने के कारण थोड़ी सी बारिश में यहां जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
पिछले साल बारिश में इस क्षेत्र में जल भराव की समस्या विकराल रूप से उत्पन्न हुई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए। नगर आयुक्त ने जलकल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड का दौरा किया। मौके पर स्थानीय पार्षद और पब्लिक से जल निकासी की अस्थाई व्यवस्था के लिए जानकारी ली। नगर आयुक्त ने तत्काल महसूस नगर में बने 50 बीघा पोखर से बाहर नाले तक पाइप डालने व नया पंप सेट स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए। मौके पर नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र में जल निकासी के स्थाई समाधान के लिए आवश्यक नाला निर्माण का तत्काल प्रस्ताव तैयार कराए जाने के भी निर्देश दिए।
नगला मसानी हजीरा रोड पर होने वाली जल भराव की समस्या का भी सत्यापन
नगर आयुक्त ने पार्षद वार्ड 19 विनोद माहौर के साथ दोना सैयद मोड़ से नगला मसानी तक निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए तत्काल मुख्य अभियंता को नाला, सड़क खरंजा निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया। कि महफ़ूज़ नगर निचला क्षेत्र है इस बार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए। लो लाइन एरिया में जल निकासी की व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते यहां निरीक्षण किया गया है। अस्थाई रूप से जल निकासी के लिए पाइप डालकर पोखर के पानी को बहार नाले में डालने व नया पंप सेट स्थापित कराये जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए है।
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर आयुक्त ने दिलाई शपथ
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा के साथ संयुक्त रूप से पीपल का पौधा लगाया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने के प्रति शपथ दिलाई।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा। कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। और हमें इसके लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त ने सभी से आग्रह किया। कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं और वृक्षारोपण को बढ़ावा दें। इस अवसर पर नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण बचाने के प्रति शपथ ली। और वृक्षारोपण में भाग लिया।
2500 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को रामघाट रोड स्थित आरएएफ 104 बटालियन की ओर से विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत कुल 2500 औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 104 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। यह वृक्षारोपण अभियान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें एसबीआई ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए योगदान दिया।
इस अवसर पर वृक्ष अशोक, पीपल, नीम, आम, बेलपत्र, आंवला, अंजीर, पाम ट्री, मोरपंखी, शीशम जैसे औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन विशेष रूप से पर्यावरणीय संतुलन और स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखकर किया गया। कमांडेंट विनोद कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा। कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी ज़िम्मेदारी है। यह अभियान केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाला संकल्प है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण मिल सके।
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनोज अलीगढ़ी 104 के कमांडेंट को एक पौधा भेंट किया। पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान की अपनी की। अभियान के दौरान जवानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर पौधों की खुदाई, सिंचाई और बाड़बंदी जैसे कार्यों को संपन्न किया।
इस अवसर पर RAF अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया। कि रोपे गए। पौधों की नियमित देखभाल के लिए। विशेष टीम गठित की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई। कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस अभियान ने यह संदेश स्पष्ट किया। कि अगर सुरक्षा बल पर्यावरण के लिए। इतना संजीदा हो सकते हैं। तो आम जनता को भी हरियाली के इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकार कुलदीप चाहार, डिप्टी कमांडेंट हिमकांत दीक्षित, मिश्री सिंह यादव, आलोक रंजन, बृजेश कुमार मीणा, आलोक रंजन, सहायक कमांडेंट राम चरण मीणा, मिथिलेश कुमारी, पंकज सिंह, दर्शन कुमार, कृष्णा देवी लाइजनिंग ऑफिसर अनवर अहमद पुरुष महिला कार्मिक अधिकारी और जवान होने मिलकर किया।
पीएम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन
अलीगढ:-करसुआ अलीगढ पलवल रोड स्थित पीएम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस बनाया गया कॉलेज की प्रशासिका डॉ निम्मी सिंह ने वृक्षारोपण किया तथा उन्होंने सभी को वृक्ष के बारे में बताया कि अगर हमारे देश में वृक्ष है। तो हमारे देश की सुरक्षा बनी रहेगी हम सभी को एक-एक वृक्ष लगाना चाहिए। इस अवसर पर रंजना वार्ष्णेय, नरेश कुमार ,महेश कुमार,अमृता शर्मा अनिल, मुकेश ,आदि छात्र-छात्र उपस्थित रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!