×

Aligarh News: बकरीद पर नगर निगम की विशेष व्यवस्थाएं: खुले में पशु छोड़ना प्रतिबंधित, सफाई और जल आपूर्ति के विशेष इंतजाम

Aligarh News: बकरीद के दिन दोपहर 2 से 4 बजे तक विशेष जल आपूर्ति की जाएगी। 15 पेयजल टैंकर तैयार रखे गए हैं, और धार्मिक स्थलों पर पानी की टंकी व पंप सेट की व्यवस्था भी की गई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 4 Jun 2025 8:02 PM IST
Aligarh News: बकरीद पर नगर निगम की विशेष व्यवस्थाएं: खुले में पशु छोड़ना प्रतिबंधित, सफाई और जल आपूर्ति के विशेष इंतजाम
X

बकरीद पर नगर निगम की विशेष व्यवस्थाएं  (photo: social media )

Aligarh News: बकरीद (ईदुल अज़हा) के मद्देनज़र नगर निगम द्वारा 7, 8 और 9 जून को खुले में पशु छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस अवधि में नियमों का उल्लंघन करने वाले पशुपालकों को नोटिस दिया जाएगा।

पेयजल आपूर्ति:

बकरीद के दिन दोपहर 2 से 4 बजे तक विशेष जल आपूर्ति की जाएगी। 15 पेयजल टैंकर तैयार रखे गए हैं, और धार्मिक स्थलों पर पानी की टंकी व पंप सेट की व्यवस्था भी की गई है।

कंट्रोल रूम:

नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। संपर्क करें: 1533, 7500441344, 05712750250

स्वच्छता व्यवस्था:

नगर निगम ने अपील की है कि कुर्बानी के अपशिष्ट को सड़क, नाले या नालियों में न फेंका जाए। इसके लिए ट्रैक्टर ट्रॉली, मोबाइल टेंपो और टिपर तैनात रहेंगे।

दो विशेष स्थल – चिलकोरा और स्लॉटर हाउस – पर अपशिष्ट दफनाने के लिए गड्ढे खुदवाए गए हैं।

नगर आयुक्त का निरीक्षण:

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों के साथ शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर, जीवनगढ़ और ऊपरकोट क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की समीक्षा की और लोगों को आश्वस्त किया कि कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

छह सेक्टर बनाए गए:

ईदगाहों और मस्जिदों की व्यवस्था के लिए नगर निगम ने 6 सेक्टर बनाए हैं, जिनमें अलग-अलग नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख जिम्मेदारियाँ:

• मुख्य अभियंता सुरेश चंद: ईदगाहों तक पहुँच मार्गों की मरम्मत सुनिश्चित करेंगे।

• स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार: सफाई व अपशिष्ट निस्तारण के लिए उत्तरदायी होंगे।

• पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा: आवारा पशुओं को पकड़ने और पशुपालकों पर कार्यवाही के लिए जिम्मेदार होंगे।

• वरिष्ठ नोडल अधिकारी: अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को नियुक्त किया गया है।

नगर निगम ने सभी पार्षदों, जोनल अधिकारियों और क्लस्टर प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे तीन दिन तक अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से निगरानी करें।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story