×

अयोध्याः परिवर्तन यात्रा में बोले अबू आजमी, बनेगी सपा सरकार, अखिलेश जैसा दूसरा नहीं

Ayodhya : समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कहां इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री दूसरा नहीं मिल सकता।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 25 Oct 2021 2:38 PM GMT
Abu Azmi Ayodhya Parivartan Yatra
X

अयोध्या परिवर्तन यात्रा में बोले अबू आजमी (फोटो- सोशल मीडिया)

Ayodhya : परिवर्तन यात्रा लेकर अयोध्या पहुंचे समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने कहां इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी प्रदेश को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जैसा मुख्यमंत्री दूसरा नहीं मिल सकता।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जो हालत है उसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से अराजकता का माहौल व्याप्त है, लोगों का प्रदेश में रहना दूभर हो चुका है। आशा की किरण अब सिर्फ समाजवादी पार्टी की ओर दिखती है, जिसके सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि अबू आसिम आजमी जैसे नेताओं ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के बैनर तले जो काम किया है वह अब मील का पत्थर बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह से त्रस्त है और उससे छुटकारा चाहती है।

पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जो प्रदेश को इस अराजकता के माहौल से बाहर निकाल सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने आजमी का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

पूर्व विधायक अभय सिंह ने भी आजमी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसा नेता अकेले ही महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की बागडोर संभाल रहा है। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा मंसूर इलाही व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का किया आह्वान

पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक अबू आसिम आजमी का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अबू आसिम आजमी ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया।

यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि अबू आसिम आजमी का स्वागत अयोध्या ने संत समाज ने भी किया। जिसमें मुख्य रूप से स्वामी दिलीप दास, महंत शत्रुघ्न दास, महंत रामजानकी दास, महंत नीरज शास्त्री, राजेन्द्र पुजारी, राघव दास, राहुल सिंह, मो. इकबाल अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बाबूराम गौड़, श्रीचन्द यादव, वरिष्ठ नेता छेदी सिंह, मो. हलीम पप्पू, चौ. बलराम यादव, अमृत राजपाल, पारसनाथ यादव, रामअचल यादव, पार्षद दल नेता हाजी असद अहमद, छोटे लाल यादव, मो. सुहेल, शम्भूनाथ सिंह दीपू, संजय सिंह, रोली यादव, सरोज यादव, सीमा मौर्या, अर्पणा जायसवाल, उषा गुप्ता, मो. शुऐब, अतुल चौधरी, निशा खान, निशात अख्तर, मो. सिराजुल हक, भानू प्रताप सिंह, देशराज यादव, रामरंग यादव, सत्य नारायण मौर्या, मिर्जा सादिक हुसैन, इशराक खान, गौरव पाण्डेय, वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद बब्बन, नन्दू गुप्ता, जब्बार अली, मंजीत यादव, मो. रईस, मो. आरिफ, पंकज शर्मा, विशाल पाल, रामभवन यादव, राम अजोर यादव, संजीत सिंह, शाहबाज लकी, शादमान, अजय विश्वकर्मा, अवधेश यादव, नन्हकन यादव, महेन्द्र चौरसिया, नीरज तिवारी, इश्तियाक खान, गोपीनाथ वर्मा, हरीश सावलानी, उमेश यादव, रमेश यादव, रत्नाकर पाण्डेय, यदुनाथ यादव, शशांक शुक्ला, संटी तिवारी, लल्ला यादव, ईशा कुरैशी, मिन्टू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

फैजाबाद की सीमा में स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सहादतगंज पर प्रदेश उपाध्यक्ष मो सुहैल, इमरान खान के नेतृत्व में, नगर निगम पर मंजीत यादव, प्रताप जयसवाल के नेतृत्व में, गुदड़ी बाजार में रिज़वान हसनैन कामिल हसनैन, मोहम्मद जैगम, हनुमानगढ़ी में शादमान खान, आसिफ चाँद, असलम पठान, रोडवेज पर पार्षद अर्जुन यादव सोमू के नेतृत्व में, रिकाबगंज में फरीद क़ुरैशी के नेतृत्व में, नियावां में कैंट सभासद अपील बबलू, सनी यादव ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।

फोटो मेल से लें

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story