TRENDING TAGS :
Ayodhya News: कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने की जरूरत है- मनोज कुमार सिंह
Ayodhya News: किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को खेती के लिए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई-नई तकनीकों को अपनाना चाहिए इससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा।
मनोज कुमार सिंह- कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने की जरूरत है (Photo- Newstrack)
Ayodhya News: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा विकिसित कृषि संकल्प अभियान विकास खंड देवा अंतर्गत ग्राम कुसुम्भा बाराबंकी में चलाया गया। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को खेती के लिए वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई-नई तकनीकों को अपनाना चाहिए इससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा।
किसानों की आय में होगी वृद्धि
मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजने का कार्य राज्य सरकार कर रही जो किसानों की आय में वृद्धि करने में सहायक होगी। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने किसानों को मृदा स्वाथ्य कार्ड व कृषि यंत्रीकारण योजनाओं के कार्ड एवं चाभी देकर लाभान्वित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए खेतों को समतलीकरण करना होगा, इससे किसानों की फसल में बढ़ोतरी होगी। कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति को अपनाने की जरूरत है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफ कमा सकते हैं और उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक किसानों ने किया प्रतिभाग
इस अभियान कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर के वी के, आई.आई.एस.आर, विवि के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि की नवीन तकनीकियों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश शासन, केवीके के वैज्ञानिक, अपर निदेशक कृषि, जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge