Azamgarh News: पुलिस ने 8 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Azamgarh News: आठ वर्षीय लड़के को विपक्षी मो0 सैफ निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद ने पैसे का लालच देकर गांव में बने खाली मकान के छत के ऊपर ले जाकर दुष्कर्म किया।

Shravan Kumar
Published on: 9 May 2025 7:00 PM IST
Police arrest accused of mischief with 8-year-old boy
X

पुलिस ने 8 वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार (Photo- Social Media)

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद के अंतर्गत शंघईपुर डोडोपुर निवासी वादिनी के अनुसार 08 वर्षीय लड़के को विपक्षी मो0 सैफ निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद ने पैसे का लालच देकर गांव में बने खाली मकान के छत के ऊपर ले जाकर दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया और डराया धमकाया कि किसी से कुछ भी कहोगे तो जान से मार दूंगा। लड़का डरा सहमा था जब इस बात कि जानकारी वादिनी को हुयी तो अपने लड़के से पूछा तो सभी बाते बताया।

दुष्कर्म के बाद जान से मार देने की धमकी

वादिनी द्वारा इस बारे में अभियुक्त से पूछा गया तो जान से मार देने की धमकी दिया। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादिनी के प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर दिनांक 07.05.25 को मु0अ0स0 163/25 धारा 96,351(3) बीएनएस व 5एम/6 पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी

विवेचना उ0नि0 कमला प्रसाद द्वारा प्रारम्भ किया गया। उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 अलीशेर निवासी संघईपुर डोडोपुर थाना निजामाबाद उम्र 21 वर्ष को रानी की सराय बाईपास रोड के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story