×

Banda News: परिजन करते रहे पूजन, यमुना में नहाने गए चचेरे भाइयों की जलसमाधि

Banda News: चचेरे भाई वीरू और छोटा पास बह रही यमुना नदी में नहाने लगे और हादसा हो गया। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है।

Om Tiwari
Published on: 9 Jun 2025 11:12 PM IST
banda ki taza khabar
X

यमुना में नहाने लगे चचेरे भाइयों की जलसमाधि   (photo: social media ) 

Banda News: वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत कर मेजबानों के साथ सोमवार को बेंदा के मशहूर कालका देवी मंदिर पूजन को गए मेहमानों के दो किशोरवय बच्चों की यमुना में जल समाधि हो गई। मंदिर के समीप बह रही यमुना नदी का आकर्षण चचेरे भाइयों को करीब ले आया। नहाने को मचले मन पर काबू नहीं रहा। नहाते-नहाते गहराई में खिसक गए। डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई।

तिंदवारी के लोहारी से बबेरू के बेर्रांव गांव तक पसरा मातम

बबेरू इलाके के बेर्रांव गांव निवासी अशोक यादव का बेटा वीरू (11) और अजय यादव का बेटा छोटा (10) परिजनों के साथ बुआ के लड़के के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने तिंदवारी थाने के लोहारी गांव गये थे। सोमवार को परिवार रिश्तेदार जन बेंदा के कालका मंदिर गए थे, पूजन हो रहा था। इसी दौरान चचेरे भाई वीरू और छोटा पास बह रही यमुना नदी में नहाने लगे और हादसा हो गया। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। लोहारी से बेर्रांव तक मातम छाया है।

मरका के चरका गांव में भी यमुना में नहाते डूबा एक किशोर

उधर, मरका थाने के चरका गांव में एक किशोरवय की यमुना नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। रामप्रसाद का बेटा देवराज (12) छठी में पढ़ता था और घर के काम में हाथ भी बंटाता था। सोमवार को नदी किनारे बकरियां चरा रहा था। नहाने लगा और डूब गया।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story