×

Barabanki News: AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला: 'घर-घर सिंदूर अभियान' को बताया सस्ता राजनीतिक स्टंट

Barabanki News: संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं की उम्मीदों से भाजपा सरकार खेल रही है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 10 Jun 2025 6:39 PM IST
Barabanki News: AAP सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला: घर-घर सिंदूर अभियान को बताया सस्ता राजनीतिक स्टंट
X

AAP MP Sanjay Singh   (photo: social media ) 

Barabanki News: आप सांसद संजय सिंह ने बाराबंकी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तक देश को प्रधानमंत्री से अचानक हुए सीजफायर को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। ट्रंप के दबाव में पीएम ने पीओके पर कब्जा व बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने का सुनहरा मौका गंवा दिया। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता अपने मित्रों का व्यापार है या देश के लिए आने वाले हथियार हैं। उन्होंने बीजेपी के 'घर घर सिंदूर अभियान' को एक सस्ता राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। किसी ता भेजा सिंदूर वह नहीं लगा सकतीं। वोट के लिये भाजपा की यह घटिया राजनीति है।

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर भी राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं की उम्मीदों से भाजपा सरकार खेल रही है। प्रदेश के युवाओं का भविष्य पेपर लीक और भर्ती घोटाले की भेंट चढ़ रहा है। संजय सिंह ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार के इस ट्वीट के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन कुछ ही समय के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल हैंडल से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। ऐसा लगा मानो सरकार गजनी मोड में चली गई है, अब उसे ध्यान नहीं की उसने क्या ट्वीट किया था। बेरोजगारी की मार झेल रहा उत्तर प्रदेश का नौजवान आज आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।

आयुष्मान भारत योजना में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी

आप सांसद ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें फर्जी मरीजों के नाम पर कई निजी अस्पतालों को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। उनके मुताबिक, 6239 फर्जी मरीजों के नाम पर 39 अस्पतालों को करीब 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने इस घोटाले को गरीबों के हक पर डाका बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। संजय सिंह ने एक नीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि कुंभ मेले के दौरान 82 लोगों की मौत भगदड़ और अव्यवस्था की वजह से हुई, लेकिन सरकार ने इन आंकड़ों को छुपाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर मृतकों की संख्या कम दिखाई ताकि कुम्भ की तैयारियों को लेकर उसकी नाकामी उजागर न हो।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story