×

बरेली: अस्पताल के कर्मचारी बने हैवान, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Aditya Mishra
Published on: 3 Nov 2018 6:49 AM GMT
बरेली: अस्पताल के कर्मचारी बने हैवान, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
X

बरेली: यूपी के बरेली जिले में इंसानियत को शर्मनाक कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किशोरी ने निजी अस्पताल के कम्पाउंडर और स्टाफ पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक किशोरी को जहरीले कीड़े काटने की शिकायत पर सोमवार को गंभीर हालत में बदायूं रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने अपनी दादी को बताया कि तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

शुक्रवार को हालत में सुधार होते ही उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कंपाउंडर ने रात में इंजेक्शन लगाकर अस्पताल के अन्य स्टाफ के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह पर मास्क लगे होने के चलते वह चीख नहीं पाई। सुबह नींद खुलने पर उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसने अपनी आपबीती पिता को इशारे में बताने की कोशिश की लेकिन वे नहीं समझ पाए।

पुलिस ने नहीं की मदद

उधर घरवालों को जब इस बारें में जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उनकी बात को अनसुना को कर दिया। वे कई बार थाने में पहुंचे लेकिन उन्हें हर बार निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार उन्होंने जनप्रतिनिधि से मिलने का निर्णय लिया।

विधायक के ह्स्तक्षेंप पर हरकत में आई पुलिस

पीड़िता के पिता ने विधायक पप्पू भरतोल से मुलाकात कर अपनी अपनी बेटी की आपबीती को बताया। साथ ही उनसे मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद विधायक के ह्स्तक्षेंप से सुभाषनगर थाने की पुलिस पुलिस हरकत में आ गई। उसने अस्पताल में पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं की जा सकी है।

पुलिस का पक्ष

सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल के अंदर इस तरह की घटना होने की बात अजीब सी है। क्योंकि वार्ड में किशोरी के साथ अन्य मरीज भी भर्ती है। वार्ड में सीसीटीवी कैमरे भी लगे है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें...बरेली में हो सकता है बदांयू जैसा हादसा, एएसपी और एसीएम की जांच में हुआ खुलासा

ये भी पढ़ें...रायबरेली में लगे ‘देश का चौकीदार ही चोर है’ के पोस्टर

ये भी पढ़ें...बरेली की राधा: 90 साल के बुजुर्ग की कृष्ण भक्ति देख रह जाएंगे दंग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story