×

27 मई को RLD प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक: बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और मिशन 2027 को लेकर बनेगी रणनीति

राष्ट्रीय लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक आगामी 27 मई को उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित की जाएगी।

Virat Sharma
Published on: 25 May 2025 8:38 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow Today News: राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक आगामी 27 मई को उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पार्टी के विधायक भी भाग लेंगे। इसके अलावा बैठक में प्रदेश स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद करेंगे स्थापित

इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी साल 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय लोकदल का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। साथ ही, वर्तमान में चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा और उसके विस्तार पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पार्टी पदाधिकारियों को आगामी रणनीति और दिशा निर्देश देंगे। उनके संबोधन के बाद बैठक का समापन होगा। जयन्त सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनसंवाद स्थापित करेंगे।

रालोद की विचारधारा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों से कराया जाएगा अवगत

पार्टी की ओर से जनता को न केवल राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों से अवगत कराया जाएगा, बल्कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के माध्यम से रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को लेकर चल रहे प्रयासों की भी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना और रालोद की पहुंच को गांव-गांव तक मजबूत करना है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story