×

यूपी से बड़ी खबर: सील हुए 15 जिलों में ये 22 क्षेत्र, देखें डिटेल

योगी सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य सरकार ने आज रात 12 बजे से 15 जिलों को सील करने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पूरा जिला सील नहीं किया गया है।

Vidushi Mishra
Published on: 8 April 2020 1:17 PM GMT
यूपी से बड़ी खबर: सील हुए 15 जिलों में ये 22 क्षेत्र, देखें डिटेल
X
यूपी से बड़ी खबर: सील हुए 15 जिलों ये में 22 क्षेत्र, देखें डिटेल

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। योगी सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आज एक बड़ा फैसला लिया। राज्य सरकार ने आज रात 12 बजे से 15 जिलों को सील करने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पूरा जिला सील नहीं किया गया है। केवल उन जिलों के उसी क्षेत्र को सील किया गया है जहां कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इन 15 जिलों में एनसीआर के भी तीन जिले हैं। आज रात 12 बजे से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर भी सील हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें...15 अप्रैल के बाद भी बढ़ सकता है लॉकडाउन पीएम मोदी ने दिए संकेत

कोरोना के हॉटस्पॉट की पहचान

यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया है कि यूपी. के 15 जिलों- आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, शामली, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, महाराजगंज और सीतापुर में जिन कोरोना के हॉटस्पॉट की पहचान की गई है। वहां सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अवनीश अवस्थी ने बताया कि आगरा में 22 , गाजियाबाद में 13, गौतमबुद्धनगर में 12, कानपुर में 12, वाराणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में 7, बरेली में 1, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में 1 और लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट हैं।

इन इलाकों में अब बैंक भी नहीं खुलेंगे, इसकी सेवाएं लोगों की जरूरत के अनुसार उनके घर पहुंचेंगी। साथ ही इन हॉस्टपॉट पर मीडिया के जाने पर भी रोक रहेगी। सबसे अधिक हॉट स्पॉट आगरा में 22 क्षेत्र है।

ये भी पढ़ें...बंगाल में हर दिन 2-5 बजे तक शराब की होम डिलिवरी की इजाजत

सील इलाको में लोग दूध और दवा लेने भी नहीं निकलेंगे

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लखनऊ में 8 बड़े और 4 छोटे हॉट स्पॉट चिन्हित किये गये है। जो हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र हैं उनको सील कर आवश्यक वस्तुयें घर पहुंचाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 345 कोरोना मरीज मिले, जिसमे तबलीगी जमात के 187 हैं। जबकि अभी तक 26 मरीज ठीक होकर घर गए। 15 जिलों में सील इलाको में लोग दूध और दवा लेने भी नहीं निकलेंगे।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन, टीला मोड़, शिप्रा सनसिटी, नंदग्राम, मसूरी, सीवियर सोसाइटी, कौशाम्बी समेत कुल 13 हॉटस्पॉट हैं। इसके अलावा बुलंदशहर के वीरखेड़ा गांव सिंकदराबाद, जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद, रुकनसराय बुलंदशहर इलाके मुख्य रूप से शामिल किया गया है।

पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए इन हॉटस्पॉट से आवागमन पूरी तरह से रोका जाएगा।

ये भी पढ़ें...पुलिस स्टेशन पहुंचे जमात से लौटे 3 युवक, भेजे गए अस्पताल

फायर सर्विस की गाड़ियों से उस एरिया को सैनिटाइज

उन्होंने बताया कि इन इलाकों में किस तरह की आवश्यक सेवाएं दी जाएगी ये तय किया जाएगा। फायर सर्विस की गाड़ियों से उस एरिया को सैनिटाइज किया जाएगा।

वहां एंट्री रोकने की जरूरत पड़ी तो बैरियर्स लगाए जाएंगे। 112 सर्विस या जो पुलिस पेट्रोल है उसे लगाकर इसे हर दिशा में लागू किया जाएगा।

लखनऊ जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर नाजिया के घर के आसपास का इलाका विजय खंड. कैफ अली आब्दी के घर के आसपास का इलाका इंदिरानगर।

डॉक्टर तौसीफ हैदर के घर के आसपास का इलाका अलीना एंक्लेव खुर्रम नगरयश ठाकुर के घर के आसपास का इलाका विशालखण्ड आंशिक रूप से सील होगा।

इसके अलावा मस्जिद अलीजान सदर, मोहम्मदी मस्जिद अस्तबल, चारबाग, फूलबाग मस्जिद ,कैसरबाग, मोहम्मदिया मस्जिद, मुजम्मिल नगर सहादतगंज, लाल मस्जिद, आलमनगर, तालकटोरा, नजरबाग, मस्जिद कैसरबाग, खजूर वाली मस्जिद, त्रिवेणी नगर, अली हयात मस्जिद फैजुल्लागंज, मड़ियाव, रजौली मस्जिद, गुडंबा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... इस शहर में बिना मास्क पहने निकलने पर होगी तत्काल गिरफ्तारी, दर्ज होगा केस

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story