×

भाजपा संविधान विरोधी पार्टी, यूपी-बिहार से होगा सफाया: तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद राजद नेता तेजस्वी यादव लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने देश के लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ाकर अपना उल्लू सीधा किया है। अब लोगों को इनकी सारी साजिश का पता चल गया है।

Aditya Mishra
Published on: 14 Jan 2019 10:28 AM GMT
भाजपा संविधान विरोधी पार्टी, यूपी-बिहार से होगा सफाया: तेजस्वी यादव
X

लखनऊ: लोकसभा चुनावों में सपा-बसपा के गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद राजद नेता तेजस्वी यादव लखनऊ पहुंचे। उन्होंने यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई-ईडी अब जांच एजेंसियां नहीं रहीं। ये अब भाजपा की गठबंधन सहयोगी बन गई हैं। लालूजी केवल इसलिए जेल में हैं, क्योंकि मोदीजी उन्हें खतरे के तौर पर देख रहे थे।

ये भी पढ़ें...बिहार : आरजेडी के पोस्टर में नीतीश को बताया गया ‘दशानन’, तेजस्वी को ‘राम’

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ यह गठबंधन देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेगा। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा तो संविधान की हत्या करने वाली पार्टी है। संविधान विरोधी पार्टी का लोकसभा चुनाव में अब तो उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार से भी सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संविधान विरोधी पार्टी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नागपुरिया कानून से देश चलाया जा रहा है। बंच ऑफ थॉट्स किताब को संविधान की जगह रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें...तेजस्वी के घर मां से मिले तेजप्रताप, बोले-ऐश्वर्या से रिश्ते खत्म

तेजस्वी ने कहा कि इस पार्टी ने देश के लोगों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ाकर अपना उल्लू सीधा किया है। अब लोगों को इनकी सारी साजिश का पता चल गया है। भाजपा की सरकार में मॉब लिंचिंग बढ़ी है। समाज में जहर फैलाया जा रहा है। देश में हर तरफ अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। इनके राज में तो हर संवैधानिक संस्थाओं को तानाशाही करके अपने फायदे के लिए चलाया जा रहा है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसान भी मर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में गठबंधन को समर्थन देंगे। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार का मुख्य रास्ता यूपी व बिहार से ही जाता है। इस बार तो उत्तर प्रदेश व बिहार के साथ ही झारखंड में भाजपा को बहुत नुकसान होने जा रहा है। भाजपा ने बिहार में लोगों को ठगा है। पीएम मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही दिया। विशेष पैकेज से एक भी पैसा अभी तक नही दिया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हर वर्ग भाजपा को हटाना चाहता है। हम तो अपने गठबंधन को और मजबूत करेंगे। सपा-बसपा गठबंधन की खुशी पूरे देश में है। दिल्ली से कलकत्ता तक के लोग हमारे फैसले से खुश हैं। आने वाले चुनाव में गठबंधन को समर्थन मिलेगा। देश में यूपी के गठबंधन का एक बड़ा संदेश गया है।

ये भी पढ़ें...लखनऊ में मायावती के बाद अखिलेश यादव से मिले तेजस्वी यादव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story