×

गांधी जयंती: 'ब्रिज ऑफ़ होप' संस्था ने राजधानी में आयोजित करवाया कार्यक्रम

एक तरफ जहां गांधी जयंती के दिन सभी देशभर के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होती है वहीं राजधानी के मोहनलाल गंज इलाके में ब्रिजऑफ होप की ओर से गांधी ज

tiwarishalini
Published on: 3 Oct 2017 6:26 AM GMT
गांधी जयंती: ब्रिज ऑफ़ होप संस्था ने राजधानी में आयोजित करवाया कार्यक्रम
X

लखनऊ: एक तरफ जहां गांधी जयंती के दिन सभी देशभर के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होती है वहीं राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में ब्रिज ऑफ होप की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में संस्था के तमाम बच्चों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने गांधी जी की शानदार पेंटिंग बनाई।

बच्चों ने दिया 'स्वच्छ भारत' का संदेश

- कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए चित्रकारी की।

- बच्चों और शिक्षकों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया।

क्या है BOH?

- 'ब्रिज ऑफ़ होप' गरीब और सुविधाओं से वंचित बच्चों के लिए बनी संस्था है। इसके तहत गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा और सुख सुविधाएं मिलती है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story