×

शादी का दबाव बनाने पर किया महिला का कत्ल, जीजा-साले व दोस्त ने बनाई थी योजना

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर की पहाड़ी पर प्रियंका यादव का कत्ल किया गया। कत्ल करने के लिए जीजा-साले के साथ दोस्त ने योजना बनाई थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 30 Aug 2021 6:09 PM GMT (Updated on: 31 Aug 2021 10:49 AM GMT)
Woman murdered for pressuring marriage
X

पकड़े गए आरोपी पुलिस के साथ। 

झांसी। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर की पहाड़ी पर प्रियंका यादव का कत्ल किया गया। कत्ल करने के लिए जीजा-साले के साथ दोस्त ने योजना बनाई थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने बताया है कि 26 अगस्त 2021 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर निवासी हरीमोहन यादव की लड़की प्रियंका यादव की सैंयर पहाड़ी पर कत्ल कर दिया गया था। साथ ही जेवरात भी लूट ले गए थे। इस मामले में 2 लोगों को नामजद भी किया गया था इसमें से एक आरोपी पाया गया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी जोगेन्द्र कुमार, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर ए के चौरसिया के निर्देशन में एसओ प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ हत्यारोपियों की तलाश में लगे थे। इस मामले में कुछ तथ्य प्रकाश में आए। टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। सूचना मिली कि तीन आरोपी नयागांव प्रतीक्षालय के पास खड़े हैं। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान हत्या व जेवरात लूटने की बात स्वीकार की।

नरेन्द्र के प्रियंका से थे अवैध संबंध

पुलिस के मुताबिक मृतका प्रियंका यादव के ग्राम अमरपुर थाना रक्सा में रहने वाले नरेन्द्र पाल के साथ नाजायज संबंध थे। कुछ समय बाद दोनों की शादी हो जाने के बाद भी एक दूसरे के साथ संबंध थे। जिसमें इनकी मदद गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र कुशवाहा ने की जो मृतका के घर के सामने ही रहता था, लेकिन कुछ समय बाद नरेन्द्र पाल ने मृतका से दूरी बनाने लगा। किन्तु मृतका उपरोक्त नरेन्द्र पाल के ऊपर शादी करने का दवाब बनाने लगी और दोनों में कहासुनी होने लगी।

इसी बात को लेकर नरेन्द्र ने अपने गांव के बल्लन कुशवाहा जो धर्मेन्द्र कुशवाहा का जीजा है व धर्मेन्द्र कुशवाहा के साथ मिलकर प्रियंका को मारने की योजना बनाई। योजना के तहत शादी करने और भागने का बहाना बनाकर प्रियंका को ऊपर पहाड़ी पर बुलाया। वहां नरेन्द्र पाल के द्वारा मृतका के सिर पर बेसवॉल के डंडे से प्रहार किया जिससे वह जमीन पर गिर गयी। इसके बाद तीनों अभियुक्तों द्वारा उसके सिर पर चट्टानों से पटक कर जान से मारने की नियत से हमला किया, फिर नरेन्द्र पाल द्वारा अपने गमच्छे से गला घोंटकर प्रियंका की हत्या कर दी और उसके जेवरात भी लूट लिए।

इनको किया गिरफ्तार

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुर निवासी नरेन्द्र पाल, वल्लन कुशवाहा व प्रेमनगरथाना क्षेत्र के ग्राम सैंयर निवासी धर्मेन्द्र कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से मोबाइल टूटा वीजासेन, बिछिया, चांदी की पायलें, मंगलसूत्र, एक मोटर साइकिल, वेसवॉल का डंडा आदि सामग्री बरामद की गई।

इस टीम को मिली सफलता

प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर रणविजय सिंह, बिजौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह, एसआई कृष्ण कुमार. मुख्य आरक्षी कृष्णकांत, श्यामबाबू, लोकेद्र सिंह, राहुल दुबे, नवीनपाल, शुभम सिंह व एसओजी टीम शामिल रही।


बाइक गिरोह का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार

वहीं, एसपी देहात नैपाल सिंह ने बताया कि चिरगांव थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चोरी करने वाले गिरोह की तलाश में लगी थी। सूचना मिली कि बेतवा पुल के पास 3 बदमाश खड़े हैं। वह चोरी की बाइक लेकर खड़े हैं। इस सूचना पर गई टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। इस मामले में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नानकगंज मोहल्ले में रहने वाले अनिल रायकवार, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पाड़री निवासी दीपक अहिरवार और उरई के पाठकपुरा मोहल्ले में रहने वाले राहुल रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशान देही पर चोरी की सात मोटर साइकिल, असलहें आदि सामग्री बरामद की गई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story